Eyebrow Microblading in Hindi: स्वाभाविक रूप से मोटी भौहें चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं की आईब्रो पतली और हल्की होती हैं उनका चेहरा कम अट्रैक्टिव नजर आता है। अगर आप अपनी आईब्रो को मोटा और घना बनाना चाहती हैं तो माइक्रोब्लेडिंग ट्रीटमेंट आपके लिए बेस्ट विकल्प है। इस ट्रीटमेंट को करवाने के बाद आपको हर महीने पार्लर या ब्यूटी सैलून जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
What is Eyebrow Microblading
क्या होता है माइक्रोब्लेडिंग ट्रीटमेंट
दरअसल, यह ट्रीटमेंट आपकी आईब्रो को सेट करने के लिए एक खास तरीके की तकनीक है, जिसके जरिए आईब्रो को मनचाहा शेप दिया जा सकता है। इसमें एक ऐसे उपकरण का उपयोग किया जाता है जिसमें छोटी-छोटी नीडिल और ब्लेड लगे होते हैं। इस मशीन से आपकी त्वचा के अंदर नेचुरल हेयर को इम्प्लांट किया जाता है। इसके अलावा जिन लोगों की आईब्रो का कलर काफी डाउन होता है, उनकी आईब्रो में इस मशीन के द्वारा रंग भी भरा जाता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान आपकी आईब्रो पर हल्की-हल्की मालिश की जाती है और उसके बाद इस ट्रीटमेंट का लंबा प्रोसेस चलता है।
ध्यान रखें ये 5 बातें
1- इसे करवाने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
2- बाहर निकलने के पहले अपने चेहरे को जरूर कवर करें, क्योंकि धूल और धूप इस ट्रीटमेंट पर असर डाल सकता है।
3- यदि आप इस ट्रीटमेंट को करवाना चाहती हैं तो इसके लिए 10 दिन पहले ही थ्रेडिंग और वैक्स कराना बंद कर दें।
4- जहां से आप माईक्रो ब्लेडिंग करवा रही हैं। उनसे इस बारे में जरूर पूछताछ कर लीजिए कि इसे कराने के बाद कितने दिनों तक और किन चीजों से परहेज करना पड़ेगा।
5- अगर आप दवाइयों का सेवन करते हैं तो माइक्रोब्लेडिंग कराने के पहले अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर लें।
क्या इसमें दर्द होता है?
माइक्रोब्लेडिंग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस प्रक्रिया में थोड़ा दर्द तो होता है लेकिन उतना ही जितना कि थ्रेडिंग या वैक्स करवाने में होता है। आपको इस प्रक्रिया के दौरान तेजी से ब्लेड चलने की आवाज तो आएगी लेकिन उस हिसाब से दर्द नहीं होता है। हालांकि दर्द व्यक्ति पर भी निर्भर करता है। क्योंकि अलग-अलग लोगों की अलग-अलग स्किन टाइप होती है जिसके हिसाब से ही पीड़ा होती है।
कितनी टिकाऊ है
कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि माइक्रोब्लेडिंग कराने के बाद ये कितने दिनों तक असरदार रहता है। तो यदि इसके टिकाऊपन की बात करें तो यह आपकी लाइफस्टाइल और स्किन टाइप पर भी डिपेंड करता है। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो 12 महीने बाद आपको अपनी आईब्रो को सेट करवाने की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा यदि आपकी स्किन नॉर्मल है तो डेढ़ से दो साल तक यह ट्रीटमेंट काम कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
