Zardozi: सुई की हर चुभन सुनाती है तहज़ीब की कहानी, आज के फैशन में शाही शिल्प की निशानी है ज़रदोज़ी

ज़रदोज़ी को बस एक फैशन स्टेटमेंट कहना गलत होगा। यह भारतीय संस्कृति की बोलती हुई विरासत है जो न रंगों से डरती है, न वक्त से। ज़रदोज़ी वो जादू है, जो पहनने वाले को खास बना देता है और देखने वाले को, हैरान।

Zardozi Embroidery: ज़रदोज़ी सिर्फ कढ़ाई नहीं, बल्कि रेशमी कपड़ों पर गूंजती हुई एक शाही परंपरा है जहां सुई की हर चुभन, धागों की हर लहर और हर मोती-तार का हर टांका सदियों पुरानी तहज़ीब की कहानी सुनाता है। यह कारीगरी, जो किसी दौर में मुग़ल दरबारों की रौनक हुआ करती थी, आज भी दुल्हनों के लिबास से लेकर फैशन रैंप तक, बेख़ौफ़ नज़ाकत से चमकती है। ज़रदोज़ी की सबसे ख़ास बात है उसका बारीक काम। सुनहरे और चांदी के धागों से फूल-पत्तियां, बेल-बूटे और राजसी आकृतियां उकेरना, जैसे कपड़े पर ख्वाब टांके जा रहे हों। जब कारीगर सधे हाथों से धागों को बुनते हैं तो ऐसा लगता है जैसे सुई एक कविता लिख रही हो जिसे पढ़ा नहीं, महसूस किया जाता है।

1

कहानी ज़रदोज़ी की..

कहानी जरदोजी की

लखनऊ, बनारस और हैदराबाद जैसे शहरों में ज़रदोज़ी न सिर्फ ज़िंदा है, बल्कि फैशन और परंपरा के बीच एक चमकदार, गौरवशाली और बेमिसाल पुल बनकर खड़ी है। ज़रदोज़ी को बस एक फैशन स्टेटमेंट कहना गलत होगा। यह भारतीय संस्कृति की बोलती हुई विरासत है जो न रंगों से डरती है, न वक्त से। ज़रदोज़ी वो जादू है, जो पहनने वाले को खास बना देता है और देखने वाले को, हैरान। लेकिन क्या आप ज़रदोज़ी का इतिहास जानते हैं। कैसे भारत में तुर्कों की लाई यह कारीगरी आज पेरिस के रैम्प पर भी अपना जादू बिखेर रही है।

End of Feed