Eid 2023 Latest Mehndi designs: ईद के पाक मौके पर गोरे गोरे हाथों में मिया जी के नाम की मेहंदी रचाना तो बनता ही है.. बेशक ही कोई भी शुभ अवसर पर मेहंदी की महक और खुशियों का माहौल कितना प्यारा लगता है। तो पैगंबर मोहम्मद की जयंती के जश्न में चार चांद लगाने के लिए हसीन से जोड़े के साथ चांद रात पर ये मेहंदी जरूर लगवाएं। देखें लेटेस्ट ईद स्पेशल मेहंदी के डिजाइन्स, जिन्हें आप आसानी से ईद मिलाद उन नबी पर बनाकर त्योहार का मजा दुगना कर सकती हैं।
Eid milad un nabi latest simple mehndi designs 2023 eid ki mehndi henna designs arabic moon mehndi
Mehndi designs for Eid 2023, Latest Henna drawing tattoo
ईद की मेहंदी के डिजाइन
ईद के मौके पर कोई बहुत ही शानदार सी मेहंदी का डिजाइन बनाना है, तो चांद की ये बारीक से काम वाली मेहंदी बहुत ही प्यारा लुक देगी। आप इसके हथेली पर बना सकती हैं, और साइड में हैप्पी ईद या फिर ईद मुबारक लिखेंगी तो और भी अच्छा लगेगा।
मांडला मेहंदी
मांडला स्टाइल की ये मेहंदी इन दिनों खूब फैशन में है, ईद के लिए आप इस तरह की मेहंदी रचा सकती हैं। पूरे हाथ नहीं भरने हो, तो ऐसा छोटा सा मांडला फूल भी बनाया जा सकता है।
फ्लोरल मेहंदी
फूलों के डिजाइन वाली ये मेहंदी भी बहुत ही प्यारी है, फूल पत्तियों वाला डिजाइन हमेशा ही फैशन में रहता है। इसलिए ईद मिलाद उन नबी के मौके पर ये अरेबिक फ्लोरल मेहंदी भी ट्राई की जा सकती है।
सिंपल मेहंदी
बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर लुक वाली मेहंदी की ये डिजाइन ईद पर बनाने के लिए परफेक्ट हो सकती है। आप उंगलियों में ऐसा डिजाइन जमकर ईद के जोड़े के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
चैक्स वाली मेहंदी
चैक्स वाली ईद मुबारक की ये मेहंदी भी कुछ कम नहीं है, आप बीच में ऐसा माडंला बनाकर आस पास से सुंदर डिजाइन बना सकती हैं।
झालर वाली मेहंदी
झालर पैटर्न की ये मेहंदी भी काफी स्टाइलिश लुक दे रही है, बिगिनर्स के लिए ये स्टाइल की मेहंदी एकदम जबरदस्त हो सकती है। बेशक ही ईद के पाक मौके पर आपको इन मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स में से अपने पसंद की मेहंदी चुनकर चांद रात की रौनक और बढ़ा देनी चाहिए।
