Happy Eid-al-Fitr 2024 Wishes, Messages, Status, Photos, Shayari in Hindi: ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr 2024) इस्लाम (Islam) धर्म के खास त्योहारों में से एक है। भारत समेत दुनियाभर में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2024) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल भारत में ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr) का त्योहार आज यानी 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर पर लोग एक दूसरे को बधाई भी देते हैं। अगर आप भी ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr 2024 Wishes) पर अपने दोस्तों, करीबियों, प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं तो आज हम आपके साथ ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2024 Messages) के कुछ चुनिंदा बधाई संदेश, विशेज, मैसेजेस, फोटो, शायरी, स्टेटस आदि आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।
Eid-ul-Fitr 2024 Wishes, Shayari: ईद-उल-फितर पर अपनों को भेजें ये खास मैसेजेस, शायरी और HD Photos
ये भी पढ़ें - हाथों में रचाएं शौहर के नाम की लाल-लाल मेहंदी, ईद 2024 के लिए देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो
ये भी पढ़ें - चांद को चांदनी मुबारक,फलक को सितारे मुबारक.., इन लेटेस्ट संदेश, शायरी और कोट्स से अपनों को दें ईद की बधाई
ईद-उल-फितर 2024 विशेज, मैसेजेस (Eid-al-Fitr 2024 Wishes, Messages)
1. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हमारी दुआ है इस ईद वो मिल जाए आपको!
ईद मुबारक
2. रोजेदारों को मीठी ईद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
ईद मुबारक 2024
3. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
4. ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक
5. ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब देखें वे तुझे तो
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना...
आप सभी को दिल से ईद मुबारक
6. जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो।
ईद मुबारक
7. आज खुदा की हम पर हो मेहरबनी
कर दे माफ हम लोगों की सारी न फरमानी
ईद के दिन आओ मिलकर करें यही वादा
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा।
ईद मुबारक
8. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
आप सभी को ईद मुबारक
9. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
आप सभी को ईद मुबारक
10. दीपक में अगर नूर न होता
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता
मैं आपको ईद मुबारक कहने जरूर आता
अगर आपका घर इतनी दूर न होता।
ईद मुबारक
11. फलक पर चांद सितारे निकले हैं
सब खुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं।
ईद मुबारक
12. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक
Eid Mubarak 2024
