लाइफस्टाइल

Happy Eid ul fitr 2024 Wishes: चांद मुबारक, खुशियां मुबारक... दूर बैठी खाला और बी जान को इन मैसेजेस, कोट्स से दें ईद की दिल से मुबारकबाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2024, 06:28 AM IST

Happy Eid ul fitr 2024 Wishes: रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों के रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। यह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल 11 अप्रैल, यानी आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में ईद की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Image

Eid 2024

Happy Eid ul fitr 2024 Wishes: मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आ गया है। भारत में ईद का त्योहार आज मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों के रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। यह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। चांद के दीदार के साथ लोग चांद मुबाराक मनाते हैं और फिर अगली सुबह ईद मनाई जाती है। ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां देते हैं और भाईचारा बढ़ाते हैं। वहीं हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं हो पाता कि वो घर और परिवारवालों के साथ ईद का त्योहार सेलिब्रेट कर पाएं। ऐसे में वो लोग ईद के इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं।

Happy Eid ul fitr 2024 Wishes

1. चांद मुबारक, खुशियां मुबारक,

ईद का त्योहार लाया है नई बहारें मुबारक.

मिठाई का स्वाद, गले लगने का प्यार,

चहल-पहल से भर दे हर दिल,

आपको ईद मुबारक हो हर बार!

Eid-ul-fitr 2024

Eid-ul-fitr 2024

2. मज़ान के बाद आई है खुशियों की सौगात,

ईद का चाँद लाया है मुस्कानों की बरसात।

मीठी ईदी और सजे हैं घर-आंगन,

आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक हर पल!

3. दुआ है खुदा से हर पल आपके लिए,

खुशियां लाए यह ईद का त्योहार आपके लिए।

गम का नाम न हो कभी जिंदगी में आपकी,

यही दुआ है हमारी, आपकी ईद हो मुबारक सदा!

Eid mubarak

Eid mubarak

4. माफी की रातें, रोज़े और इबादत का सिलसिला,

ईद का चाँद लाया है खुशियों का मेला।

अपनों संग मिलकर मनाएं ईद का त्योहार,

आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक बार-बार!

5. ईद का चाँद मुस्कुराता है, खुशियों का गीत सुनाता है,

चलो मिलकर करें दुआ, सदा बना रहे ये सुख का नजारा।

आपको और आपके परिवार को दिल की गहराईयों से ईद मुबारक!

Eid Wishes

Eid Wishes

6. चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको,

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको।

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,

हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article