Eid 2024 Delhi Shopping Market (ईद 2024 दिल्ली में शॉपिंग मार्केट): रमजान पाक का महीना खत्म होने वाला है, और रमजान की आखिरी रात को चांद का दीदार करने के बाद ईद उल फितर मनाई जाएगी। इस साल ईद 11 अप्रैल की तारीख को पड़ रही है, ऐसे में अगर आप भी परिवार संग ईद मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो त्योहार पर सजना संवरना और घर आए मेहमानों को बेहतरीन ईदी देना तो बनता है। ऐसे में ईद स्पेशल शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के ये सस्ते और शानदार शॉपिंग मार्केट्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। देखें चांदनी चौक से लेकर सीलमपुर मार्केट तक दिल्ली में बेस्ट शॉपिंग मार्केट।
Eid 2024 best shopping markets for eid ul fitr
Best Shopping Markets in Delhi for Eid 2024
ईद की शॉपिंग करनी है, तो A टू Z सारी खरीददारी के लिए दिल्ली का मशहूर चांदनी चौक मार्केट आपको एक बार तो विजिट करना ही चाहिए। चांदनी चौक में आपको बेहतरीन ईद स्पेशल डिजाइन के सूट तो ज्वेलरी, चप्पल और आर्टिफिशियल गहनों का लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएगा।
ईद 2024 की शॉपिंग के लिए तिलक नगर मार्केट भी अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है। ईद पर अगर आप कोई पंजाबी या पाकिस्तानी स्टाइल सूट पहना चाह रही है तो इस मार्केट में 500 से 1200 के बीच में आपको बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा। शरारा, सलवार तो फुटवियर और ज्वेलरी का भी यहां बड़ा ही अच्छा कलेक्शन मिलेगा।
शॉपिंग के लिए सरोजिनी नगर का मार्केट दिल्ली में सबसे ज्यादा फेमस है, और बेशक ही आपको ईद की शॉपिंग के लिए भी कम से कम एक बार को सरोजिनी का चक्कर लगा ही आना चाहिए। सरोजिनी में आपको केवल वेस्टर्न ही नहीं बल्कि शादी-ब्याह त्योहार जैसे शानदार कपडे़ भी कम रेट पर मिल जाएंगे।
अगर आप रेडी मेड के साथ साथ कोई कपड़ा लेकर अपनी ईद की ड्रेस डिजाइन करवाना चाहते हैं, तो सीलमपुर मार्केट से बॉलीवुड हिरोइनों की ड्रेसेज से मिलते जुलते कपड़ों की खरीददारी की जा सकती है। यहां आपको बाकि एक्सेसरीज भी मिल जाएगी, वहीं ईद पर किसी को कोई तोहफा देना है तो भी यहां से सस्ते में शॉपिंग हो सकती है।
अगर आपका बजट अच्छा है, तो ईद की शॉपिंग के लिए खान मार्केट भी विजिट किया जा सकता है। इसी के साथ साथ आप लाजपत नगर, रजौरी गार्डन, पालिका बाजार, जनपथ तो सदर बाजार आदि के मार्केट्स का भी चक्कर लगा सकते हैं।
