लाइफस्टाइल

Navratri 2024 Blouse Designs: नवरात्रि की साड़ी संग पहन डाले ऐसे गजब डिजाइनर ब्लाउज, ननद-भाभी भी करेंगी जमकर तारीफ

Navratri 2024 Blouse Designs (ब्लाउज डिजाइन फोटो): अप्रैल में मनाई जाने वाली नवरात्रि पर सुहाग शगुन की लाल साड़ी पहन रही हैं, लेकिन कौन सा ब्लाउज पहने ये समझ नहीं आ रहा। तो ये लेटेस्ट ब्साउज डिजाइन्स एकदम बेस्ट हैं, देखें नवरात्रि 2024 ब्लाउज डिजाइन फोटो।

Image

Navratri 2024 april latest saree blouse design images

Navratri 2024 Blouse Designs (ब्लाउज डिजाइन फोटो): सनातन धर्म में बहुत सारे त्योहार मनाए जाते हैं, ऐसा ही त्योहार नवरात्रि का भी है। हर साल में चार बार नवरात्रि के योग बनते हैं, जिसमें माता रानी के नौ स्वरूपों का नौ दिनों तक पूजन होता है। उन्हीं में से एक नवरात्रि अप्रैल माह में मनाई जाएगी, जिसे चैत्र नवरात्रि कहते हैं। अब माता रानी का त्योहार हो और उसमें साज श्रृंगार न हो ऐसा कैसे हो सकता है। तो नवरात्रि पूजन के लिए अगर आप भी साड़ी पहन रही हैं, तो लाल साड़ी संग ऐसे गजब डिजाइनर ब्लाउज कमाल लगेंगे। यहां देखें नवरात्रि 2024 ब्लाउज डिजाइन फोटो।

नवरात्रि 2024 ब्लाउज डिजाइन फोटो, Latest Blouse back design for Navratri April

Navratri 2024 Blouse designs

Navratri 2024 Blouse designs

नवरात्रि की साड़ी संग स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करना है, तो सीक्वेंस के वर्क वाला माधुरी जैसा ब्लाउज का डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इस तरह के ब्लाउज को आप किसी लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

Latest Blouse neck design

Latest Blouse neck design

कट स्लीव्स के ब्लाउज भी हर तरह की साड़ी संग खूब खिलेंगे, आप नेट, ऑर्गेंजा तो सिल्क बनारसी की साड़ी पर बहुत ही बेसिक सा कट स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। ब्लाउज का गला डीप वी, यू या बोट नेक पैटर्न में भी अच्छा लगेगा।

Blouse design for saree

Blouse design for saree

गर्ल्स की साड़ी पर जान्हवी कपूर जैसा डिजाइनर नए स्टाइल का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। कट स्लीव्स वाले इस डीप वी नेक ब्लाउज का बैक नॉट वाला है। लंबी बाजूओं के साथ भी ऐसे गले का ब्लाउज गजब लगेगा।

Navratri 2024 april start date

Navratri 2024 april start date

90s के फैशन ट्रेंड जैसी हल्की लंबी बाजू वाला ब्लाउज फिर इन दिनों खूब फैशन में है। आप कोई भी हैवी लुक की साड़ी के साथ ऐसा सिंपल बनारसी या कॉटन, चंदेरी फैब्रिक का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। लंबी स्लीव्स के साथ स्वीटहार्ट नेक भी बेहतरीन लगेगा।

Blouse Back design 2024

Blouse Back design 2024

यंग गर्ल्स के लिए ऐसा डिजाइनर फैशनेबल टॉप पैटर्न का ट्यूब ब्लाउज भी कम नहीं है। आपको बेशक ही नवरात्रि तो किसी भी शादी पार्टी के लिए ऐसे वाले ब्लाउज सिलवा ही लेना चाहिए। ऐसे ब्लाउज आपकी हर साड़ी संग कमाल लगेंगे, वहीं आप इनकों लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article