प्यारा डॉगी गर्मी में न पड़ जाए बीमार, जानिए कैसे करें अपने 'Pet' की देखभाल

Pet Care Tips In Summer : गर्मियों का मौसम इंसानों के साथ ही आपके डॉगी के लिए भी परेशानी भरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान अपने डॉगी का खास ख्याल रखें।

Pet Care Tips In Summer : गर्मियों का मौसम इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी काफी चुनौती भरा होता है। खासकर पालतू कुत्ते यानी डॉगी इस मौसम में जल्दी डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और स्किन से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि उनके पेट को कितनी गर्मी लग रही है, क्योंकि डॉगी बोलकर अपनी परेशानी नहीं बता पाते हैं। ऐसे में उनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए, तो आप अपने डॉगी को गर्मी के असर से बचा सकते हैं और उसे हेल्दी व एक्टिव रख सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में डॉगी की केयर कैसे करें।

Pet Care Tips In Summer   डॉग की कैसे करें देखभाल

डॉग की कैसे करें देखभाल

पानी की कमी न होने दें

गर्मियों में डॉगी के लिए सबसे जरूरी चीज है पानी। उन्हें हर समय ताजा और हल्का ठंडा पानी मिलना चाहिए। बहुत ज्यादा ठंडा पानी देने से बचें, क्योंकि इससे गले या पाचन पर असर पड़ सकता है। अगर आपका डॉगी बाहर ज्यादा समय बिताता है, तो घर के अलग-अलग जगहों पर पानी के बर्तन रखें। डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए कभी-कभी नारियल पानी या छाछ भी दे सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में दें।

End of Feed