क्या कटहल की खुशबू से आते हैं सांप, कैसी गंध से घर तक खिंचे चले आते हैं सांप

Snakes Near Jackfruit: रिसर्च बताती हैं कि सांप उन जगहों की ओर ज्यादा जाते हैं जहां छोटे जीव-जंतु, नमी और सुरक्षित छिपने की जगह हो।

Snakes Near Jackfruit: गर्मियों के मौसम में अकसर लोग यह कहते सुनाई देते हैं कि कटहल के पेड़ के आसपास सांप ज्यादा दिखाई देते हैं। कई लोगों का मानना है कि सांप कटहल की तेज खुशबू से आकर्षित होते हैं। गांव देहात में यह धारणा लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन क्या सच में कटहल की महक सांपों को अपनी ओर खींचती है या इसके पीछे कोई और वजह होती है?

Snakes Near Jackfruit

क्या सच में कटहल की खुशबू से आकर्षित होते हैं सांप (AI Image)

क्या कटहल की खुशबू से आते हैं सांप?

विशेषज्ञों के अनुसार इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि सांप सीधे तौर पर कटहल की खुशबू से आकर्षित होते हैं। हालांकि कटहल का फल जब पकता है, तो उससे तेज मीठी गंध निकलती है। यह खुशबू कई छोटे जीवों, कीड़ों और चूहों को आकर्षित कर सकती है। चूंकि सांप अकसर अपने शिकार की तलाश में रहते हैं, इसलिए वे उन जगहों के आसपास दिखाई दे सकते हैं जहां चूहे या छोटे जीव ज्यादा हों।

End of Feed