Diwali Recipe (दिवाली रेसिपी): दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी, पटाखे और मिठाइयों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट नमकीन व्यंजनों का भी पर्व है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली से पहले ही कुछ अच्छा सा खाने को बनाना चाहते हैं। तो इस बार दिवाली की थाली को और भी खास बनाने के लिए, हम लेकर आए हैं ऐसे 5 आसान और टेस्टी स्नैक्स के विचार, जो न सिर्फ आपके मेहमानों का दिल जीत लेंगे, बल्कि सेहत का भी ख्याल रखेंगे। देखें दिवाली के नाश्ते की खास लिस्ट, जो आपको दिवाली 2025 के लिए जरूर ही ट्राई करना चाहिए, ये वाली डिशेज टेस्टी और बहुत ही ज्यादा आसानी से बनने वाली हैं।
Diwali Top Snacks List
Diwali 2025 Snacks Recipe
बेसन के नमकपारे: घर की महक
दिवाली की खुशबू बेसन के नमकपारों के बिना अधूरी है। बेसन, मैदा, नमक और मसालों का घना आटा गूंथकर छोटे-छोटे पारे बनाए जाते हैं और तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है। इन्हें एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें, और यह पूरा सप्ताह आपके चाय के साथ परफेक्ट कंपनी बने रहेंगे।
मूंग दाल की मठरी: हल्की और स्वादिष्ट
मूंग दाल की मठरी एक क्लासिक डिश है जिसकी खस्ता बनावट हर किसी को पसंद आती है। भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर, उसमें मैदा, अजवाइन, और मसाले मिलाएं। फिर इसकी छोटी-छोटी मठरियां बनाकर धीमी आंच पर तलें। अजवाइन की वजह से यह पचने में हल्की होती है और स्वाद में लाजवाब।
हल्की चकली या चिवड़ा: गुजराती अंदाज
चिवड़ा या चकली एक ऐसा मिश्रण है जो कई तरह के स्वाद एक साथ लेकर आता है। इसे बनाने के लिए पोहा, मूंगफली, कुरकुरे चने, और सूखे नारियल को थोड़े तेल में हल्का भूनकर, नमक, हल्दी और चाट मसाला मिलाया जाता है। यह एक हल्का-फुल्का और क्रंची स्नैक है जो आपकी दिवाली पार्टी की शुरुआत के लिए परफेक्ट है।
