Diwali Beauty Tips: चुकंदर खाना स्वास्थ्य के नजरिए से बेहद फायदेमंद होता है। इस में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल आप खाने के साथ-साथ फेस पैक बनाने में भी कर सकते हैं। क्या आपको पता है कि चुकंदर से बने फेस पैक को लगाने से हमारे चेहरे का निखार और गुलाबीपन बना रह सकता है। यहां आप देख सकते है, चुकंदर से बने फेस पैक चेहरे पर कैसे लाता है, चमकदार असर।
Diwali Beauty Tips
चुकंदर फेस पैक बनाने की सामग्री
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 1 टेबलस्पून दही
- 1 टेबलस्पून
- 1टेबलस्पून नींबू का रस
- 2 टेबलस्पून चुकंदर का रस
चुकंदर फेस पैक बनाने की विधि
- चुकंदर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के छिलके को अच्छी तरह छिल लें।
- अब चुकंदर को घसकर या पिसकर उससे रस निकाल लें।
- अब एक बर्तन में बेसन, नींबू का रस, दही और चुकंदर के रस को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिल मिल जाए, तो उसे फेस पर लगाकर कुछ घंटों तक छोड़ दें।
फेस पैक जब अच्छी तरह से सूख जाए, तो पानी से चेहरे को धो लें। इस तरह से आपकी चेहरे की खूबसूरती कुछ ही दिनों में और बढ़ जाएगी।
