धुन जापानी, कदम ठेठ पूर्वांचली- चंपवा की कलियां​ में दिखा ये लोक नृत्य कहां की है पहचान

Dhobiya Dance: जापानी संगीत और भोजपुरी लोकधुन वाला ‘चंपवा की कलियां’ गाना वायरल हो रहा है। जानें ये कौन सा नृत्य है, यह कहां की पहचान है और गाने से जुड़े कलाकार कौन हैं।

Dhobiya Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक धुन कानों को सुकून दे रही है, लेकिन नजरें कहीं और अटक रही हैं। रंगीन कपड़े पहने कलाकार हैं। कदमों में गजब की फुर्ती है। चेहरे पर ऐसी मस्ती, जैसे कैमरा सामने नहीं बल्कि गांव का कोई मेला लगा हो। पीछे भोजपुरी गीत सुनाई देता है और उसी के बीच जापान के पारंपरिक वाद्य की खनक अपनी मौजूदगी दर्ज करा देती है।

Dhobia dance

चंपवा की कलियां में दिखा पूर्वांचल का ये नृत्य, जापानी धुन पर वायरल फोक डांस

इस वायरल गाने का नाम ‘चंपवा की कलियां’ है जिसे म्यूजिक प्रोजेक्ट माटी बानी ने तैयार किया है। गाने में गाजीपुर के लोक कलाकार जीवन राम और जापानी संगीतकार सायो कोमाडा की जुगलबंदी सुनाई दे रही है। गाने में निराली कार्तिक की मधुर आवाज सुनाई देती है। वहीं जापानी वाद्य शमिसेन और भोजपुरी लोकधुन का मेल पहली बार में ही ध्यान खींचता है।

End of Feed