Happy Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2026) सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ एकादशी होती है। आज 25 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्री हरि विष्णु भगवान चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को स्वर्गलोक आते हैं। इस खास मौके पर भक्त व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और भगवान विष्णु से आत्मिक शांति की कामना करते हैं। लोग एक दूसरे को देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं भी देते हैं। इस मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं (फोटो: AI)
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes in Hindi
1- हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं।
2- विष्णु की माया बन जाऊं,
कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,
मेरे भगवान की कृपा हो जाए तो
मैं भी अर्जुन की तरह बन जाऊं।
Happy Devshayani Ekadashi 2026
3- देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
Happy Devshayani Ekadashi 2026
4- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5- विष्णु जिसका नाम हो
वैकुंठ जिनका धाम हो
देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर
श्री हरि को शत-शत नमन
Happy Devshayani Ekadashi 2026
6- सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम।
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम।
Happy Devshayani Ekadashi 2026
7- देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रीहरि विष्णु
आपके सभी पापों का करें नाश
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
8- ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्री हरि की वीणा,
करें भगवान विष्णु की जय-जयकार
आषाढ़ी एकादशी पर करें उनका गुणगान
Happy Devshayani Ekadashi 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज से चातुर्मास शुरू; 119 दिनों तक न करें ये 5 काम
9- भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो आपने अभी तक नहीं है पाया
Happy Devshayani Ekadashi 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 25 जुलाई को क्या है, आज कौन सी एकादशी है, आज की एकादशी का क्या नाम है, आज एकादशी तिथि कब तक रहेगी
10- नारायण की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,
भगवान विष्णु के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है एकादशी मेरे भगवान का दिन
आज के दिन मुझे नारायण का हो जाने दो।
Happy Devshayani Ekadashi 2026
बता दें कि देवशयनी एकादशी में भगवान विष्णु पाताल लोक में आराम करते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल में चले जाने के बाद चार महीने की अवधि में सृष्टि का संचालन भगवान शिवजी और उनका परिवार करता है। इस शुभ दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। वहीं, सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। देवशयनी एकादशी के दिन पीला वस्त्र ही पहनें। भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है।
