दिल्‍ली की देसी ड्र‍िंक कहलाती है कंचे वाली बोतल, अमेरिका-इंग्‍लैंड से भी आई डिमांड, जानें कैसे लेते हैं इसका स्‍वाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 24, 2025, 04:32 PM IST

गोली सोडा, जिसे 'बंटा सोडा' या 'मार्बल सोडा' के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय भारतीय शीतल पेय है। इसकी खासियत इसकी अनोखी बोतल है, जिसमें एक कांच की गोली होती है जो दबाव से पेय को सील करती है। गोली सोडा की अब विदेशों में भी अलग पहचान बन गई है। जानें घर पर कैसे बनाएं गोली सोडा।

कंचे वाली बोतल, जिसे भारत में "गोली सोडा" के नाम से भी जाना जाता है, अब विदेशों अपनी पहचान बना ली है। कुछ देशों में ये काफी लोकप्रिय हो रही है। यह पारंपरिक पेय, जो अपनी अनूठी बोतल और ताज़ा स्वाद के लिए जाना जाता है, अब अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों में भी अपनी पहचान बना रहा है। इन देशों में इसकी मांग काफी बढ़ी है।

Delhi's Desi drink goli soda goes global

गोली सोडा ने बनाई वैश्विक पहचान

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने पारंपरिक भारतीय गोली सोडा के वैश्विक पुनरुत्थान की घोषणा की है, जिसे गोली पॉप सोडा के रूप में पुनः ब्रांड किया गया है। यह प्रतिष्ठित पेय, जो कभी घर-घर में प्रचलित था, अपने अभिनव आविष्कार और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय विस्तार के कारण वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है।

End of Feed