Ayeza Khan Beauty Secret (आयजा खान ब्यूटी सीक्रेट): पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान खूबसूरती में वाकई आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक को मात देती हैं। दो बच्चों की मम्मी तो 34 साल की एक्ट्रेस की नेचुरली ग्लोइंग और लिफ्टेड स्किन देख हर कोई दंग है। अगर आप भी इस ईद आयजा जैसी खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस का ब्यूटी सीक्रेट आपके भी बहुत काम का हो सकता है। आयजा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि, वे ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए क्या क्या करती हैं। उनका ब्यूटी सीक्रेट बहुत ही सिंपल है, जो हर कोई कर सकता है और आपको भी जरूर इस हेल्दी हैबिट को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। देखें हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस क्या करती हैं।
How To Get Glowing Skin At Home
आयजा खान जैसी चमकदार और कसी हुई त्वचा चाहिए तो आपको भी चार चीजों का खूब ख्याल रखना होगा। वैसे तो आयजा की नेचुरल स्किन और जेनेटिक्स ही ऐसे हैं कि उनकी स्किन ग्लो करती है। लेकिन इसके अलावा वे केवल कुछ ही सिंपल लाइफस्टाइल वाली चीजों का ख्याल रखती हैं, जिसका अच्छा असर उनकी त्वचा पर दिखता है।
पानी
आयजा दिन भर में खूब सारा पानी पीती है, और यही उनकी ब्यूटी का राज है। उन्होने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किया था कि, बार बार पानी पीते रहने से उनकी स्किन इतनी चमकदार रहती है। क्योंकि पानी से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और नेचुरल ग्लो आता है।
मेकअप
आयजा जितना हो सके उतना कम मेकअप करना ही पसंद करती हैं, क्योंकि केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स स्किन को खराब कर सकते हैं। इसलिए वे जब कोई शूट होता है, जिसमें बहुत मेकअक की जरूरत होती है, तभी मेकअप करती हैं।
सनस्क्रीन
आयजा हर वक्त सनस्क्रीन अप्लाई करके ही रखती हैं। जो हानिकारक यूवी रेज से स्किन डैमेज बचाता है। सनस्क्रीन आपको घर के अंदर रहते समय में भी अप्लाई करना चाहिए।
नींद
आयजा नियमित रूप से प्रॉपर स्लीप लेने की कोशिश करती हैं। समय से सोना समय से उठना उनकी लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा है। हालांकि शूट्स के कारण थोड़ा ऊपर नीचे हो जाता है। लेकिन वे ज्यादा से ज्यादा अपना नींद का शेड्युल सही रखने की कोशिश करती हैं।
इसी के साथ आयजा कम स्ट्रेस लेना, अच्छा खाना खाने और स्किनकेयर करने पर विश्वास रखती हैं। जरूर ही आपको भी अपनी लाइफस्टाइल में छोटे छोटे बदलाव कर अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो ले आना चाहिए।
