Dahi VS Chaas: दही या छाछ गर्मी के लिए क्या है बेस्ट, जानें शरीर के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, कैसे करें सही चुनाव

Dahi VS Chaas: गर्मी आते ही ऐसी चीजों की तलाश होती है, जो शरीर को ठंडक दें। ऐसे में दही और छाछ को लेकर अक्सर सवाल उठता है। आइए जानते हैं दही या छाछ दोनों में क्या है बेस्ट?

Dahi VS Chaas: गर्मी का मौसम आते ही खानपान में ठंडी और हल्की चीजों की मांग बढ़ जाती है। तेज धूप, पसीना, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं इस मौसम में आम हो जाती हैं। ऐसे में भारतीय रसोई की दो पारंपरिक चीजें सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं वह हैं दही और छाछ। दूध से तैयार ये दोनों ही चीजें शरीर को ठंडक देती हैं और दोनों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि गर्मी में आखिर दही या छाछ गर्मी में ज्यादा बेहतर क्या है? यह सवाल सिर्फ स्वाद का नहीं, बल्कि पाचन, हाइड्रेशन और शरीर की जरूरतों से भी जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि इन दोनों (Curd or Buttermilk) में क्या फर्क है और गर्मियों में किसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

dahi vs chaas

दही या छाछ कौन है बेस्ट?

दही

दही भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है। यह दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है और इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, पोटैशियम और अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मी में दही खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह पेट को ठंडक देता है, पाचन सुधारता है और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। कई लोग दोपहर के भोजन में दही-चावल या दही-रोटी खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह हल्का और संतुलित भोजन माना जाता है।

End of Feed