लाइफस्टाइल

करी पत्ते के पौधे में डाल दें ये सफेद चीज, रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा प्लांट, कुछ ही दिन में होगा बड़ा और घना

curry patta plant growth: करी पत्ते के पौधे की तेज ग्रोथ के लिए खट्टी छाछ और दही का आसान घरेलू उपाय जानें। इस प्राकृतिक तरीके से पौधा जल्दी बड़ा, घना और हरा-भरा बन सकता है।

Image

करी पत्ते का पौधा कैसे होगा घना, तेजी से ग्रोथ बढ़ाएगी ये सफेद चीज

curry patta plant growth: घर की बालकनी या किचन गार्डन में लगा करी पत्ते (Curry Leaf) का पौधा सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि घर की हरियाली को भी खास बना देता है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका करी पत्ता धीरे बढ़ता है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या पौधा घना नहीं बन पाता। जबकि सच यह है कि इस पौधे को ज्यादा महंगे खाद या केमिकल की जरूरत नहीं होती। रसोई में मौजूद दो साधारण सफेद चीजें - खट्टी छाछ और दही - इसके लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं हैं।

करी पत्ते के पौधे में खट्टी छाछ क्यों डालते हैं

कई बार हम बची हुई या हल्की खट्टी हो चुकी छाछ को फेंक देते हैं, लेकिन यही छाछ पौधों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। समय के साथ खट्टी हुई छाछ में प्राकृतिक बैक्टीरिया विकसित हो जाते हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने का काम करते हैं।

अगर घर में पहले से खट्टी छाछ मौजूद नहीं है, तो ताजी छाछ को 2–3 दिन सामान्य तापमान पर ढककर रखें। धीरे-धीरे उसमें खटास आ जाएगी। ध्यान रखें कि गाढ़ी छाछ सीधे पौधे में नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि इससे मिट्टी में फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है।

छाछ को हमेशा पानी मिलाकर पतला करें और फिर महीने में एक बार पौधे की जड़ों के आसपास डालें। इससे मिट्टी में मौजूद अच्छे सूक्ष्म जीव सक्रिय हो जाते हैं। परिणामस्वरूप जड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। कुछ ही समय में पत्तियों का रंग गहरा हरा होने लगता है और पौधा ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है।

करी पत्ते के पौधे में दही का घोल क्यों डालते हैं

दही सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि पौधों की ग्रोथ के लिए भी बेहद असरदार है। इसके लिए 3 से 4 चम्मच हल्की खट्टी दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे एक मग पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और रातभर ढककर रख दें।

अगले दिन दोपहर के समय पौधे की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें ताकि मिट्टी सख्त न रहे। इसके बाद तैयार दही का घोल जड़ों में डालें। ढीली मिट्टी पोषक तत्वों को आसानी से अंदर पहुंचने देती है, जिससे जड़ें मजबूत बनती हैं।

नियमित रूप से महीने में एक बार यह प्रक्रिया अपनाने पर पौधे में नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं। धीरे-धीरे पौधा घना होने लगता है और पत्तियां चमकदार व स्वस्थ दिखती हैं।

करी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

छाछ और दही दोनों में प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। ये मिट्टी में माइक्रोबियल एक्टिविटी बढ़ाते हैं, जिससे पोषक तत्व पौधे द्वारा जल्दी अवशोषित किए जाते हैं। यही वजह है कि बिना किसी केमिकल खाद के भी पौधा तेजी से बढ़ने लगता है।

करी पत्ते के पौधे में की देखरेख की कुछ जरूरी सावधानियां

करी पत्ते के पौधे में इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हमेशा पतला घोल ही डालें और ज्यादा मात्रा से बचें। बरसात या बहुत ज्यादा नमी वाले मौसम में प्रयोग कम करें। साथ ही पौधे को रोजाना हल्की धूप जरूर मिले, क्योंकि बिना धूप के कोई भी पोषण पूरा असर नहीं दिखा पाता।

अगर आप चाहते हैं कि आपका करी पत्ता जल्दी बड़ा, हरा-भरा और घना बने, तो महंगी खाद छोड़कर इन आसान घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं। थोड़ी सी देखभाल और रसोई की ये सफेद चीजें आपके पौधे की ग्रोथ को सच में 'रॉकेट स्पीड' दे सकती हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article