लाइफस्टाइल

लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर ने साड़ी में बिखेरी अदाएं, चाल-ढाल के दीवाने हुए नेटिजन्स

क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। अनाया अक्सर ही खूबसूरत लुक्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होने साड़ी वाला लुक शेयर किया। देखें Photos

Image

Anaya Bangar

भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर अक्सर अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिनमें वह साड़ी पहने बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अनाया का अंदाज इतना सिंपल और सुंदर दिख रहा है कि नेटिजन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। खास बात यह है कि उन्होंने किसी भारी-भरकम डिजाइनर आउटफिट की बजाय एक सिंपल लेकिन क्लासी साड़ी को चुना, जिसने उनके पूरे लुक को और भी निखार दिया।

ऑफ-व्हाइट साड़ी में दिखी सादगी की खूबसूरती

तस्वीरों में अनाया ने ऑफ-व्हाइट या आइवरी शेड की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी का रंग बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लग रहा है। साड़ी पर कोई भारी भरकम जरी या एम्ब्रॉयडरी नहीं की गई थी। जो इस लुक को और खास बना रहा है। सिंपल और सुंदर लुक वाली साड़ी अनाया के लुक में चार चांद एड कर रही है।

गोल्डन ब्लाउज ने बढ़ाया ग्लैमर

साड़ी के साथ अनाया ने गोल्डन टोन का स्लीवलेस गोटा पत्ती ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी पूरे लुक में एक फेस्टिव और रॉयल टच जोड़ रही है। ऑफ-व्हाइट और गोल्डन का यह कॉम्बिनेशन हमेशा से एवरग्रीन माना जाता है।

मिनिमल स्टाइलिंग ने जीता दिल

अनाया ने इस लुक के साथ भारी ज्वेलरी का इस्तेमाल नहीं किया। हल्का मेकअप, सॉफ्ट एक्सेसरीज और खुले बाल वाले अंदाज में रखा गया लुक काफी बैलेंस्ड दिखाई दे रहा है। इस तरह की स्टाइलिंग से ही लुक और निखरकर आता है। यंग गर्ल्स इस तरह का लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। और बेसिक लुक के लिए अनाया जैसी स्टाइलिंग भी आपके काम की हो सकती है।

Anaya bangar saree design

Anaya bangar saree design

बालों और टैटू ने जोड़ा मॉडर्न टच

साड़ी के अनाया ने अपने बालों को साइड पार्टिशन में ओपन करके स्टाइल किया था। स्ट्रेट और स्मूद बाल साड़ी के साथ काफी सूट कर रहे थे। उनके बरगंडी रंग के बाल और हाथों पर बने टैटू इस ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न फैशन का तड़का लगा रहे हैं। एथनिक और कंटेम्पररी स्टाइल का यह मेल युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

अनाया का ये वाला लुक काफी चर्चा में है। एकदम ही सिंपल सी स्टाइलिंग के साथ साड़ी ब्लाउज वाला ये लुक गर्ल्स अपने नेक्स्ट फंक्शन या फेयरवेल आदि के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article