Christmas Tree Cake Designs (क्रिसमस ट्री केक डिजाइन): दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। अब चूंकि 25 दिसंबर आने वाला है तो क्रिसमस की तैयारिया भी तेजी से चल रही हैं। खासतौर से क्रिसमस के केक को लेक लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोग केक पर काफी खर्च करते हैं और कोशिश करते हैं कि उनका केक सबसे अलग और खूबसूरत हो। इस दिन क्रिसमस ट्री वाले केक तो सबसे ज्यादा बिकते हैं। तो अगर आप भी क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री वाले केक खरीदना चाहते हैं तो यहां से केक के नए और यूनिक डिजाइन देख सकते हैं। यहां क्रिसमस ट्री वाले केक के अच्छे-अच्छे डिजाइन दिए गए हैं।
क्रिसमस ट्री केक डिजाइन्स (pic credit: canva)
Cake Designs For Christmas Party 2025-
क्रिसमस की पार्टी के लिए ऐसे केक का डिजाइन तो सबकी पहली पसंद है। नॉर्मल 500 किलोग्राम का केक अपनी पसंद के फ्लेवर का बनवाकर और फिर उसपर टॉपर की तरह क्रिसमस ट्री को जोड़ा जाता है। ये देखने में भी काफी सुंदर लगता है। अक्सर लोग ऐसे केक को वनिला या फिर रेड वेलवेट में बनवाते हैं। आप भी इस डिजाइन को कॉपी कर सकते हैं।
अगर आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना है और केक सबसे यूनिक चाहिए तो आप क्रिसमस ट्री के शेप वाला बड़ा केक खरीदें। ये केक देखने में ही क्रिसमस ट्री लगता है। इसमें ब्रेड और क्रिम की कम से कम 6 से 7 लेयर्स होती हैं और स्वाद के मामले में तो ये काफी बढ़िया होता है। ये डिजाइन तो क्रिसमस पार्टी की जान बन सकता है।
क्रिसमस पार्टी में छोटे-छोटे कप केक लाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप चाहें तो छोटे कप केक को जोड़ एक बड़े केक का आकार भी दे सकते हैं। ये बच्चों को कापी आकर्षित करता है और पार्टी में चार चांद लगा देता है। इससे लोगों में केक बांटने में भी परेशानी नहीं होती है।
अगर आपको ऐसे फ्लैट डिजाइन वाले केक पसंद हैं तो आप इन्हें भी ऑर्डर देकर बनवा सकते हैं। हालांकि, ऐसे केक में लोग सरप्राइज भी जोड़ते हैं। इसका मतलब है कि ऊपर से तो ये चॉकलेट केक जैसा दिखता है लेकिन काटने क बाद फ्लेवर अलग नजर आता है।
