Top 5 Rangoli Designs For Christmas 2024 (क्रिसमस 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। आज हर जगह क्रिसमस की धूम अलग ही देखने को मिल रही है। भारत में क्रिसमस को मनाने का तरीका भी जरा अलग है। यहां दिवाली की तरह ही लोग क्रिसमस पर भी रंगोली बनाते हैं। स्कूलों में रंगोली के कॉम्पिटिशन होते हैं। रंगोली घर की सजावट की शोभा बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आप भी क्रिसमस के दिन अपने घर के आंगन में, चौखट पर या क्रिसमस ट्री के सामने रंगोली बना सकते हैं। क्रिसमस के दिन रंगोली बनाने के लिए आपको सांता क्लॉस, क्रिसमस ट्री या स्नोमैन जैसे किसी स्पेशल डिजाइन को चुनना चाहिए। यहां से आप अपने पसंद की कोई भी रंगोली डिजाइन देख सकते हैं। यहां खासतौर से क्रिसमस की रंगोली के ही टॉप 5 डिजाइन्स हैं। आप इन्हें बड़ी आसानी से कॉपी कर सकते हैं।
अगर आप अपने ऑफिस में कोई खास रंगोली के डिजाइन चाहते हैं तो आपको क्रिसमस पर इस तरह का डिजाइन ट्राई करना चाहिए। यहां क्रिसमस की टोपी पहना स्नोमैन है और साथ में क्रिसमस ट्री बनाया गया है। ये रंगोली डिजाइन लोगों को खूब पसंद आता है।
क्रिसमस के दरवाजे पर लोग पत्तों की गोल माला सजाते हैं। आप इसी माला को रंगोली के डिजाइन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिजाइन के ऊपर घंटी का डिजाइन बनाकर आप यीशू के जन्मदिवस की शोभा बढ़ा सकते हैं।
क्रिसमस की रंगोली सीक्रेट सांता स्पेशल भी बनती है। इसके आसपास दिये भी लगा सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको ज्यादा रंगो की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसमें एक-दो गिफ्ट के बॉक्स बनाकर आप इसे और भी प्यारा बना सकती हैं।
सांता के चेहरे वाली रंगोली का खूब ट्रेंड चला है। कई सारे लोग सांता के हाथ की भी रंगोली बनाते हैं। साथ ही अगर सादे रंग में merry christmas लिख दें तो ये और भी प्यारी लगती है।
क्रिसमस के दिन सांता की टोपी वाली रंगोली बड़ी कमाल दिखती है। आप क्रिसमस ट्री के साथ लाल रंग से ऐसे डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इस रंगोली में आप मेरी क्रिसमस लिखकर इसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
