Children's Day 2024 Wishes Shayari in hindi: बाल दिवस (Children's Day Wishes) यानी चिल्ड्रन्स डे हर साल की तरह इस साल भी 14 नवंबर यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) के जन्मदिन के मौक पर मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता था। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस पर हर साल चिल्ड्रन्स डे मनाते हैं। बाल दिवस (Happy Children's Day) के मौके पर स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बच्चे पार्टिसिपेट करते हैं और उन्हें तोहफे भी मिलते हैं। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास के लिए काम करने को प्रोत्साहन देना है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिचितों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को बाल दिवस की शुभकामानएं देना चाहते हैं तो ये शायरी, विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।
Childrens Day 2024 Wishes Shayari in hindi
1. न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना।
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुलकर है बिताना।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
2. बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
3. वो बचपन की अमीरी
न जाने अब कहां खो गई
वो दिन ही कुछ और थे
जब बारिश के पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
4. जब थे दिन बचपन के
वो थे बहुत सुहाने पल उदासी से ना था नाता,
गुस्सा तो कभी न था आता
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. दौड़ने दीजिए खुले मैदानों में,
इन नन्हें कदमों को
जिंदगी बहुत तेज भगाती है मित्र,
बचपन गुजर जाने के बाद!
बाल दिवस की बधाई।
6. ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी!
बाल दिवस की शुभकामनाएं।
7. वो बचपन का जमाना था
जो खुशियों का खजाना था।
चांद पर जाने की चाहत थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
8. आता है न जो दोबारा
मुश्किल है इसको भुलाना
वो खेलना, कूदना और खाना
मौज मस्ती में बलखाना!
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. सबके मन को भाते चाचा नेहरू,
बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,
दिल के भरा अनोखा प्यार,
करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
