लाइफस्टाइल

Children's Day Quotes: खास अंदाज में प्यारे प्यारे बच्चों को दें बाल दिवस की बधाई, यहां देखें चिल्ड्रन डे कोट्स, शायरी, विशेज, इमेज

Children's Day Quotes (बाल दिवस कोट्स 2024): हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है, इसी दिन पर जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी मनाया जाता है। आज देशभर में चाचा नेहरू के जन्मदिवस की धूम देखने को मिल रही है। बच्चों के बचपने को सलाम करने के लिए इस दिन का खास महत्व होता है। इस चिल्ड्रन डे अपने बच्चों को विश करने के लिए देखें बाल दिवस की कोट्स, शायरी, इमेज इन हिंदी।

Image

Happy Children's Day Quotes, Images, Wishes

Childrens Day Quotes, Images, Wishes, Shayari in Hindi (बाल दिवस 2024 कोट्स, विशेज): बच्चों के साफ मन, जिंदादिली और मासूमियत भरे व्यक्तित्व को सलाम करने हेतु हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे या फिर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खास भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्यों चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार और स्नेह था। ये दिन हर बच्चे के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है, वहीं बड़े भी इस दिन अपने बचपन की सुहानी यादें ताज़ा करने में जुट जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चिल्ड्रन डे 2024 को अपने और अपने बच्चों के लिए और खास बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें चिल्ड्रन डे कोट्स, विशेज, इमेज इन हिंदी, बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Bal Diwas Quotes in Hindi

Bal Diwas Quotes in Hindi

Children's Day Quotes

1. बच्चो के आंसू कड़वे होते हैं

उन्हें मीठा करिये

बच्चो की जिज्ञासा गहरी होती है

उसे शांत करिये

बच्चो का दुःख तीव्र होता है

इसे उससे ले लें

बच्चो का दिल कोमल होता है

इसे कठोर ना बनाएं

2. माँ की कहानी थी,

परियों का फ़साना था,

बारिश में कागज की नाव थी,

बचपन का वो हर मौसम सुहाना था।

Children’s Day 2024

Children’s Day 2024 Images

3. अचकन में फूल लगाते थे,

हमेशा मुस्कुराते थे,

बच्चों से प्यार जताते थे,

चाचा नेहरू प्यारे थे।

Children Day 2024

4. दुनिया का सबसे सच्चा समय,

दुनिया का सबसे अच्छा दिन,

दुनिया का सबसे हसीन पल,

सिर्फ बचपन में ही मिलता है,

5. झूठ बोलते थे फिर भी कितने सच्चे थे हम,

ये उन दिनों की बात है जब बच्चे थे हम।

childrens day

Children's Day Quotes

6. ना रोने की कोई वजह थी,

ना हँसने का कोई बहाना था,

क्यों हो गए हम इतने बड़े,

इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था।

Happy Children's Day Wishes in Hindi

7. सबके मन को भाते चाचा नेहरू,

बच्चों को हँसाते चाचा नेहरू,

दिल में भरा अनोखा प्यार,

करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार।

8. खबर ना होती कुछ सुबह की,

ना कोई शाम का ठिकाना था,

थक हार के आना स्कूल से,

पर खेलने को तो जरूर था जाना।

Children's Day Wishes

Children's Day Wishes

Children's Day Images

9. चाचा जी के हम है बच्चे प्यारे,

माँ-बाप के राज दुलारे,

आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस,

आओ मिलकर मनाये बाल दिवस।

10. दिल तो बच्चा है जी..

थोड़ा कच्चा है जी

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article