लाइफस्टाइल

Pandit Jawahar Lal Nehru Inspirational Quotes: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव पर पढ़ें उनके अनमोल विचार, अपनों के साथ शेयर करें ये मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 14, 2024, 06:59 AM IST

Childrens Day Quotes , Pandit Jawahar Lal Nehru Inspirational Quotes: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। उनके विचार ना केवल बच्चों बल्कि युवाओं में भी नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में उनकी जयंती पर आज यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल, प्रेरक विचार।

Image

Pandit Jawahar Lal Nehru motivational Inspirational Quotes

Childrens Day Quotes , Pandit Jawahar Lal Nehru Inspirational Quotes: हर साल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। एक महान नेता होने के साथ साथ वो लेखक और वक्ता भी थे। नेहरू जी का बच्चों के प्रति लगाव जग जाहिर था। उनका मानना था कि बच्चे हमारे आजाद भारत का भविष्य हैं। सिर्फ नेहरू जी ही नहीं बल्कि बच्चे भी उनसे बेहद प्यार करते थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। उनके विचार आज भी बच्चों में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के मोटिवेशनल कोट्स, अनमोल विचार।

Childrens Day Quotes , Pandit Jawahar Lal Nehru Inspirational Quotes

1- बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं।

2- बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।

3- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।

4- आपत्तियां हमें आत्मज्ञान कराती हैं। ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।

5- दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूद सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके।

6 - सत्य हमेशा सत्य ही रहता हैं चाहे आप पसंद करें या ना करें।

7- नागरिकता देश की सेवा में निहित है।

8- अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

9- महान कार्य और तुच्छ लोग साथ नहीं चल सकते।

10- दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article