Year Ender 2024: बाजार में छाई रही ऐसी जंजीरा तो बखिया स्टाइल की चिकनकरी कुर्ती, साल 2025 में भी मचाएगी धमाल

Year Ender 2024 (Chikankari Kurti Designs): साल 2024 में कई तरह के फैशन देखने को मिले। बॉलीवुड की हसीनाओं ने साड़ी से लेकर कुर्ती तक के ऐसे-ऐसे डिजाइन कैरी किए, जिनसे नए ट्रेंड सेट हों। वहीं, चिकनकरी कुर्ती का फैशन 2024 में खूब देखने मिला। लिया से लेकर खुशी कपूर तक ने इस कुर्ती को अपने तरीके से स्टाइल किया। एक्ट्रेसेस ने चिकनकरी कुर्ती को कभी दुपट्टे के साथ पहना तो कभी बिना दुपट्टे से डिजाइन फ्लॉन्ट करते दिखे।

Year Ender 2024 (Chikankari Kurti Designs): साल 2024 में कई अतरंगी फैशन सेंस मार्केट में बवाल मचाते दिखे। इसी लिस्ट चिकनकरी कुर्ती का नाम भी शामिल है। आम लड़कियां तो बॉलीवुड हसीनाओं को चिकनकरी वाली कुर्ती खूब भाती दिखी। इस पूरे साल एयरपोर्ट पर भी सबसे ज्यादा इसी तरह की कुर्ती में एक्ट्रेसेस नजर आईं। इस कुर्ती के कई डिजाइन्स और टाइप्स भी बाजार में दिखे। अब चूंकि साल खत्म होने पर आया है तो इन कुर्तियों के सबसे ज्यादा चलने वाले डिजाइन्स पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि साल 2025 में इन डिजाइन्स के चलने की कितनी उम्मीद है।

trendy chikankari kurti designs inspired by bollywood actresses

पलक तिवारी साल 2024 में जंजीरा स्टाइल की चिकनकरी कुर्ती में नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। जंजीरा पैटर्न वाली चिकनकरी कुर्ती का फैशन 2025 में भी कैरी किया जा रहा है। इस तरह की कुर्तियां प्लाजो या जिंस के साथ क्लासी लुक देती हैं।

End of Feed