Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: 18 साल की उम्र में शिवाजी ने बना ली थी सेना, गुरु की चरण पादुका सिंहासन पर रख किया शासन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:35 AM IST

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की आज तिथिवार जयंती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार शिवाजी का जन्म फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, 1551 शक संवत् को हुआ था।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी उर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान भारतीय शासक और हिंदू स्वराज के संस्थापक थे। पंचांग के मुताबिक़, शिवाजी का जन्म फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, 1551 शक संवत् को हुआ था। धार्मिक और आध्यात्मिक व्रती रखने वाले शिवाजी महाराज रामायण और महाभारत दोनों का ही दैनिक अभ्यास करते थे। शिवाजी की माता का नाम जीजाबाई था। और इनके पिता का नाम शाहजी भोंसले था। बचपन से ही शिवाजी ने राजनीति और युद्ध की शिक्षा ली थी। शिवाजी के जीवन पर उनकी माता और उनके गुरु का बहुत अधिक प्रभाव पड़ा।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: 18 साल की उम्र में शिवाजी ने बना ली थी सेना, गुरु की चरण पादुका सिंहासन पर रख किया शासन

शिवाजी का सपना था कि मराठों का एक अलग राज्य हो, इसी सपने को लेकर शिवाजी ने मात्र 18 साल की उम्र में ही सेना बनाना शुरू कर दिया था। और धीरे-धीरे छोटे-छोटे राज्यों पर आक्रमण कर उन्हें जीतना प्रारंभ कर दिया। शिवाजी महाराज का जन्म19 फरवरी 1630 को हुआ था। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार शिवाजी का जन्म फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, 1551 शक संवत् को हुआ था।

End of Feed