शाम के स्नैक्स में लाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, शेफ संजीव कपूर की स्पेशल क्रिस्पी पनीर फिंगर्स जरूर करें ट्राई

शेफ संजीव कपूर की यह क्रिस्पी पनीर फिंगर्स रेसिपी शाम की भूख को मिटाने का सबसे आसान तरीका तो है ही, वीकेंड स्नैक्स या मेहमानों के आने पर झटपट तैयार होने वाला एक शानदार विकल्प भी है।

दिन ढलते ही जब शाम की चाय का वक्त होता है, तो साथ में कुछ हल्का-फुल्का चटपटा खाने का भी खूब मन होता है। हम हमेशा सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो मिनटों में तैयार भी हो जाए और जिसका स्वाद भी लाजवाब हो। अगर आप भी इस उलझन से गुजरते या गुजरती हैं तो सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर की यह 'क्रिस्पी पनीर फिंगर्स' रेसिपी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। ऊपर से बेहद कुरकुरी और अंदर से मलाईदार सॉफ्ट, यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है।

Sanjeev Kapoor Recipe

संजीव कपूर की 'क्रिस्पी पनीर फिंगर्स' रेसिपी (Photo: Sanjeev Kapoor Instagram)

स्वाद और सादगी का संगम

शेफ संजीव कपूर ने प्रोटीन का पावर हाउस समझे जाने वाले पनीर को ऐसा ट्विस्ट दिया है कि यह किसी प्रीमियम रेस्तरां या कैफे के स्टार्टर जैसा एक्सपीरियंस देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि घर के किचन में मौजूद बेसिक मसालों से ही यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है।

End of Feed