Chhath Geet: छठ के इस मशहूर गीत में आखिर क्यों होती है तोते को धनुष से मारने की बात?

यह गीत हर बिहार और पूर्वांचल के लोगों के दिल के बेहद करीब है। जिस छठ महापर्व में प्रकृति की पूजा होती है, उसके गीत में तोते को तीर से मारने की बात आखिर क्यों की जाती है?

Marbo Re Sugawa Dhanukh Se: नदियों के घाट पर गूंजता सूप-दउरा का शोर, डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब और फिजा में तैरती पारंपरिक लोकगीतों की मिठास..छठ महापर्व का नाम सुनते ही मन भक्ति के एक अलग ही भाव से भर जाता है। चार दिनों के इस महाअनुष्ठान में सबसे अनोखी बात यह है कि इसके हर एक अनुष्ठान के पीछे कोई न कोई लोकगीत जुड़ा है।

Chhath Geet

छठ गीत: मारबो रे सुगवा धनुख से..

जब घर-परिवार की महिलाएं मिलकर बांस के सूप और दउरे को मौसमी फलों से सजाती हैं, तो उनके कंठ से एक बेहद प्यारा और चर्चित गीत स्वतः फूट पड़ता है-

End of Feed