लाइफस्टाइल

वजन कैसे कम करें चाय से, तेजी से वजन कम करने के लिए चाय कैसे पिएं, वजन कम करने के लिए कौन सी चाय पीनी चाहिए

Chai Se Weight Loss Kaise Kare (वजन कैसे कम करें चाय से): क्या चाय पीकर वजन कम किया जा सकता है? जानिए चाय से वजन घटाने का सही तरीका, कौन सी चाय सबसे असरदार है और कब पीनी चाहिए।

Image

चाय पीकर वजन कम कर सकते हैं

Chai Se Weight Loss Kaise Kare (वजन कैसे कम करें चाय से): आज के समय में वजन बढ़ना बहुत आम बात हो गई है। ऑफिस का काम, कम फिजिकल एक्टिविटी और अनियमित खानपान इसकी बड़ी वजह बन रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग वजन कम करने के आसान और नेचुरल तरीके ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आपकी रोज की चाय इस सफर में आपकी मदद कर सकती है। जी हां, सही तरह की चाय और सही तरीके से उसका सेवन किया जाए तो यह वजन कम करने में सपोर्ट करती है। चाय में मौजूद कुछ खास तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। हालांकि, यह कोई जादुई उपाय नहीं है, लेकिन अगर इसे सही लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा जाए तो अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि चाय से वजन कैसे कम किया जा सकता है।

चाय वजन कम करने में कैसे काम करती है - Weight Loss By Tea

जब हम सही तरह की चाय पीते हैं, तो उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बढ़ा देती है। खासकर ग्रीन टी में पाए जाने वाले तत्व फैट को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। यही वजह है कि इसे वजन घटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

वजन घटाने के लिए कौन सी चाय सबसे अच्छी है

अगर आप सच में चाय से वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी रोज की दूध और चीनी वाली चाय को थोड़ा कंट्रोल करना होगा। इसकी जगह ग्रीन टी, ब्लैक टी या हर्बल टी बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। ग्रीन टी फैट बर्न करने में मदद करती है, जबकि हर्बल टी पाचन को दुरुस्त रखती है। अदरक, दालचीनी या लेमन वाली चाय भी वजन घटाने में सहायक मानी जाती है।

चाय पीने का सही समय भी है जरूरी

बहुत लोग यह सोचते हैं कि ज्यादा चाय पीने से जल्दी वजन कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। सही समय पर चाय पीना ज्यादा जरूरी है। सुबह खाली पेट ग्रीन टी लेना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा खाने के कुछ देर बाद चाय पीने से पाचन में मदद मिलती है। दिन में 2–3 कप चाय काफी होती है, इससे ज्यादा पीने से नुकसान भी हो सकता है।

इन छोटी गलतियों से बचना जरूरी है

वजन कम करने के चक्कर में कई लोग चाय में ज्यादा चीनी डाल लेते हैं या बार-बार चाय पीते रहते हैं। इससे फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है। ज्यादा मीठी और दूध वाली चाय वजन बढ़ा सकती है। साथ ही बहुत स्ट्रॉन्ग चाय या खाली पेट बार-बार चाय पीना भी सेहत के लिए सही नहीं होता।

क्या सिर्फ चाय से वजन कम हो जाएगा

सीधी बात करें तो सिर्फ चाय पीकर वजन कम करना संभव नहीं है। चाय सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल निभाती है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं, थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करते हैं और सही रूटीन फॉलो करते हैं, तभी चाय का असर दिखेगा। इसे एक हेल्दी आदत की तरह अपनाएं, न कि जादुई उपाय समझें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article