क्या घर में पान का पौधा लगा सकते हैं, पान के पत्ते से पौधा कैसे उगाया जाता है? देखें Paan Growing Tips हिंदी में

Paan Plant Growing Tips (पान के पत्ते से पौधा कैसे उगाया जाता है?): पान का पौधा उगाना मुश्किल नहीं है, बस सही जानकारी और देखभाल की जरूरत होती है। बीज की बजाय कटिंग से उगाया जाने वाला यह पौधा थोड़ी मेहनत में ही अच्छा परिणाम देता है। अगर आप घर पर ताजा और हरा पान उगाना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर शुरुआत कर सकते हैं।

How to grow Betel leaf at home (घर पर पान का पौधा कैसे उगाएं): पान जिसे अंग्रेजी में Betel Leaf कहा जाता है, भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। पान भारतीय घरों में आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों कारणों से उपयोग किया जाता है। एक बड़ी आबादी पान को शौक के तौर पर घाती है। पान की उपयोगिता को देखते हुए लोग अपने घर में भी पान का पौधा लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पान का पौधा बीज से नहीं, बल्कि बेल की कटिंग से उगाया जाता है। यही कारण है कि पान का बीज आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। पान एक बेलदार पौधा है, जिसकी खेती खास देखभाल और सही तकनीक से की जाती है।

Paan Growing Tips

जानिए घर पर पान का पौधा कैसे उगाएं (Photo: AI Image)

पान का बीज कैसा होता है?

असल में पान के पौधे में बीज बनने की प्रक्रिया बहुत दुर्लभ होती है। यह पौधा फूल और फल कम ही देता है, इसलिए किसान इसे बीज से उगाने के बजाय इसकी शाखाओं (कटिंग) से उगाते हैं। कटिंग यानी पान की बेल का एक छोटा हिस्सा, जिसमें 2-3 गांठ (नोड्स) होते हैं, वही नया पौधा बनता है।

End of Feed