Brooches For Men: मेन्स फैशन के मामले में इन दिनों कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज के बहुत सारे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। मेन्स अपने लुक्स और फैशन के साथ पहले की तुलना में काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर कोई चीज ट्रेंडी है, तो वो है मेन्स ब्रोच के एकदम ही लेटेस्ट डिजाइन्स। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई बड़े बड़े एक्टर्स ने बीते दिनों में यूनिक ब्रोचेस को अपने लुक्स में शामिल किया है। ब्रोचेस के एकदम नए डिजाइन्स इन दिनों शानदार कमबैक कर रहे हैं और काफी लाइमलाइट में हैं। देखें ब्रोच की कैसी डिजाइन्स पॉपुलर हो रही हैं, और इन्हें आप कैसे अपने लुक के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
स्टाइल का नया 'पिन पाइंट'
ब्लेजर, कोट या कुर्ता तो शर्ट पर लगा छोटा सा ब्रोच अब स्टाइल स्टेटमेंट का एक बहुत बड़ा एलिमेंट बन गया है। जो मेन्स फैशन में एकदम क्लास एड कर देता है। कई लोगों को लगता है कि, ब्रोच सिर्फ महिलाओं के लिए ही होते हैं और ज्वेलरी बॉक्स की शोभा बढ़ाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है, अब फैशन रैंप से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड तो पॉपुलर लोगों ने मेंस वियर में ब्रोच को नई पहचान दिलाई है। यह ट्रेंड स्टाइल को एक नया आयाम और पर्सनैलिटी को एक अनोखा 'पिन-पॉइंट' दे रहा है।
क्यों हो रहा इतना पॉपुलर
फैशन एक्सपर्ट्स की माने तो मेंस फैशन ने बीते कुछ सालों में बहुत बड़े बड़े बदलाव और एक्सपेरिमेंट्स देखे हैं। पहले के टाइम में पुरुष अपने स्टाइल या फैशन के साथ ज्यादा कुछ नहीं करते थे। लेकिन अब कपड़े पहनना ही नहीं बल्कि उन्हें एक्सेसराइज करना और अच्छे से स्टाइल करने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। ऐसे में नेक पीसेस या ईयररिंग्स, रिंग्स से ज्यादा क्लासी ब्रोचेज लगते हैं। जो आपके व्यक्तित्व और फैशन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।
सिंपल से सूट या ब्लेजर में ब्रोच का डिजाइन क्रिएटिव एलिमेंट जोड़ देता है। ये आपकी पर्सनैलिटी का एक हिस्सा दिखाता है – चाहे आपको विंटेज चीजों का शौक हो, मॉडर्न आर्ट पसंद हो, या फिर आप सिंपल एलिगेंस के कायल हों। एक ब्रोच आपकी स्टाइल की कहानी कह सकता है। जैसे इन तस्वीरों में करण जौहर से लेकर शाहिद, शाहरुख तक ने एकदम ही यूनिक अपनी पर्सनैलिटी और इवेंट के हिसाब वाले ब्रोच स्टाइल किए हैं। करण जौहर के वाइट ब्लेजर के साथ पुराने जमाने के टेलीफोन का डायल पैड बहुत ही ज्यादा यूनिक और क्लासिक लग रहा है। शाहिद से सिंपल लुक के साथ फ्लाई वाला ब्रोच नेचर वाला तत्व जोड़ रहा है।
शाहरुख का मैट गाला लुक
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने हाल ही में अपने मैट गाला डेब्यू के लिए बहुत ही क्लासी लुक फ्लॉन्ट किया था। शाहरुख के फैशन को अक्सर लोग कॉपी करते हैं और आइकन मानते हैं। इस लुक में भी ऐसी बहुत सारी चीजें थीं, जो मेंस फैशन को नए मुकाम पर ले जा रही थी।
खासतौर से शाहरुख की ज्वेलरी और ब्रोच की डिजाइन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही है। शाहरुख ने ब्लेजर के कॉलर पर बहुत ही सुंदर बेशकीमती डायमंड का स्टार ब्रोच पहना था। इस डायमंड ब्रोच की डिटेल्स और चमक ने बेशक शाहरुख के लुक में चार चांद लगा दिए थे।
अंबानी शादी में सबसे ज्यादा ट्रेंडी
अंबानी शादी में तो ब्रोच का फैशन सबसे ज्यादा ट्रेंडी रहा है। न केवल आज से बल्कि हमेशा से ही अंबानी खानदान के बेटों का फैशन चर्चा का विषय रहा है। सूट-बूट तो ट्रेडिशनल कुर्ते में आकाश तो अनंत अंबानी काफी फैशनेबल लगते हैं। अक्सर ही अंबानी बेटे यूनिक और बेशकीमती हीरे-मोती से जड़े हुए ब्रोचेज फ्लॉनट करते हैं।
अनंत अंबानी ने अपनी शादी में तो हाथी, गणेश जी, जैगुआर, श्रीनाथ जी से लेकर एमरल्ड, मोती, कलगी वाले एकदम ही यूनिक डिजाइन के ब्रोच पहने थे। उनके इस स्टाइल की काफी चर्चा रही है। अगर आप भी मेंस फैशन के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो यूनिक लुक वाले ब्रोच अपने कपड़ों के साथ अटैच कर सकते हैं।
