Front Hand Bridal Mehndi Designs (सुंदर दुल्हन मेहंदी डिजाइन): भारत में शादियाँ सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों, परंपराओं और खुशियों का उत्सव होती हैं। हर साल जैसे ही ठंड का मौसम दस्तक देता है, यानी नवंबर और दिसंबर, देश भर में बैंड-बाजा, बारात और फेरे की रौनक छा जाती है। यह समय ही कहलाता है शादी का सीजन और अब यही सीजन शुरू हो रहा है। तो ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप यहां से शादी स्पेशल ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स देख सकती हैं। यहां दुल्हन की मेहंदी के सबसे सुंदर-सुंदर और यूनिक डिजाइन मौजूद हैं।
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन फोटो (pic credit: pinterest)
Full Hand Wedding Mehndi Designs For Girls-
लोटस मेहंदी डिजाइन फॉर फ्रंट हैंड (pic credit: pinterest)
अगर आपको अपने हाथों पर लोटस वाली मेहंदी लगानी है तो आप इस तरह की मेहंदी के डिजाइन देख सकती हैं। ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसे आप अपने फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों पर रचा सकते हैं।
यूनिक दुल्हन मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)
साल 2025 की दुल्हन अपने लिए सबसे अलग मेहंदी डिजाइन ही पसंद कर रही हैं। ये मेहंदी का डिजाइन काफी अलग है और इसे लगाने के बाद आपका ब्राइडल लुक और भी खूबसूरत लगेगा।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन फ्रंट हैंड (pic credit: pinterest)
फूल भला किसे नहीं पसंद आते हैं। ऐसी फ्लोरल मेहंदी भी आपके हाथों के लिए बेस्ट है। इसे आप अपनी शादी या सगाई पर आराम से कैरी कर सकती हैं। ये गोरे-गोरे हाथों पर बड़ी प्यारी लगती है। हालांकि, इनके डिजाइन काफी कॉम्पेक्स होते हैं तो इन्हें रचाने में समय जरूर लगता है।
दुल्हन की जाल मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)
अरेबिक और जालीदार मेहंदी का इन दिनों फैशन चल रहा है और खासतौर से दुल्हन को ये डिजाइन सबसे ज्यादा भा रहे हैं। यहां से आप जालीदार मेहंदी डिजाइन की फोटो सेव कर सकते हैं।
राजा रानी मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)
राजा- रानी वाली मेहंदी तो पिछले कई सालों से ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन आपको अपनी शादी में जरूर लगाने चाहिए। इसकी खूबसूरती देख आपका दूल्हा भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।
