लाइफस्टाइल

Diet Naan Recipe in Hindi: बिना मैदा के बन जाएगी मुलायम नान रोटी, डाइट वाले बस ऐसे कर लें ट्राई

Diet Naan Recipe in Hindi (डाइट नान रेसिपी इन हिंदी): नान ब्रेड खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उसका मैदा सेहत के लिए उतना ही खराब माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी मैदा अवॉइड कर रहे हैं, लेकिन नान खाना चाहते हैं। तो ये वाली स्पेशल नो मैदा नान की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

Image

No Maida Diet Naan Recipe

Diet Naan Recipe in Hindi (डाइट नान रेसिपी इन हिंदी): अगर आप भी ट्रेडिशनल इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आपको भी नान रोटी खाना बहुत ही अच्छा लगता होगा। अब नान खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिए उतनी ही खराब भी हो सकती है। अधिक मात्रा में आप नान रोटी खाएंगे तो समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद मैदा वेट लॉस वालों के लिए काफी खराब होता है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों मैदा अवॉइड कर रहे हैं। लेकिन नान खाने का मन है, तो ये वाली नान की स्पेशल रेसिपी काम की हो सकती है। जिसमें मैदा नहीं बल्कि आटा यूज किया जाता है। और उससे भी एकदम ही टेस्टी सी रोटी बनकर तैयार होती है।

सामग्री

* ½ कप गेहूं का आटा

* ½ कप जौ (बार्ले) का आटा

* ¼ कप ओट्स का आटा

* 1 बड़ा चम्मच लौकी (घीया) की ग्रेटेड

* ½ छोटा चम्मच अजवाइन

* 1 छोटा चम्मच तेल

* नमक स्वादानुसार

* गुनगुना पानी (गूंथने के लिए)

बिना मैदा नान रोटी कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा, जौ का आटा और ओट्स का आटा लें।

2. अब इसमें ग्रेटेड लौकी, अजवाइन, तेल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटा तैयार होने के बाद उसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

4. 20 मिनट बाद आटे को दोबारा थोड़ा सा गूंथ लें और फिर उसे चार बराबर हिस्सों में बांट लें।

5. अब एक हिस्से को लोई बनाकर, थोड़ा सा आटा छिड़कते हुए बेल लें। इसे सामान्य रोटी से थोड़ा मोटा रखें।

6. एक नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर नान को रख दें।

7. जब नीचे की तरफ हल्के ब्राउन निशान आ जाएँ, तो इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छे से पकाएं। आप चाहें तो तवे से उतारकर सीधे आंच पर भी सेक सकते हैं।

और बस आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी नान ब्रेड बनकर तैयार है। डाइट वाली इस नान को आप दही या किसी भी सब्जी, दाल के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article