Nita Ambani Birthday (नीता अंबानी जन्मदिन): मुकेश अंबानी की पत्नी नीता ने हाल ही में अपना 61वां बर्थडे बहुत ही सिंपल और शानदार अंदाज में जामनगर में मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियोज में नीता अंबानी का स्टाफ उन्हें बर्थडे का बहुत ही प्यारा सा सरप्राइज देते दिख रहा है। कमरे का दरवाजा खुलते ही, फूलों पर चलती नीता अंबानी खुद भी किसी गुलाब के फूल से कम नहीं लग रही थीं। बेशक ही नीता अंबानी के चेहरे के नूर से आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा ही नहीं सकते हैं। बर्थडे की केक कटिंग और पूजा के लिए उन्होने खास कुर्ती और प्लाजो का सेट पहना था। देखें इस लुक से जुड़ी सारी जानकारी यहां -
नीता अंबानी ने अपने बर्थडे के लिए बहुत ही सुंदर से लुक वाला चटक रानी पिंक कलर का कुर्ता और प्लाजो का सेट पहना हुआ था। जिसपर खास बहुत ही रॉयल लुक वाली गोल्डन जरी की एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस कुर्ते पर सफेद ट्रेडिशनल गुजराती पैटर्न की बांधनी प्रिंट भी देखने को मिल सकती है। लंबी स्लीव्स वाली प्लीट्स और हल्के घेर वाली कुर्ती का लुक काफी अच्छा लग रहा है। उसी के साथ वाली हाई एंकल गोल्डन बॉर्डर लेस वर्क वाली प्लाजो पैंट्स का लुक भी काफी जम ठम रहा था। बोट नेक वाली ये कुर्ती के साथ उन्होने लंबी लंबी बहुत ही खूबसूरत लुक वाली ईयररिंग्स पहनी थी।
पिछले साल भी उन्होने अपने जन्मदिन पर इसी तरह के रानी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। बेशक ही नीता जी पर ये वाला रंग काफी सूट करता है। रानी पिंक कुर्ती प्लाजो के साथ उन्होने बाल खुले नहीं रखे थे, बल्कि बहुत ही सुदंर मैसी लुक वाली ब्रेडेड चोटी बनाई थी। चोटी के साथ ही उन्होने बहुत ही प्यारा फूल भी सजाए थे। जरूर ही नीता जी का ये बर्थडे वाला लुक बहुत ही प्यारा और दिल जीतने वाला रहा है।
