लाइफस्टाइल

Bone Smashing: तेजी से बढ़ रही चेहरे पर हथौड़ा मारने की सनक, जानिए बोन स्मैशिंग क्यों कर रहे लड़के

Bone Smashing Trend: बोन स्मैशिंग खतरनाक सनक है। परफेक्ट लुक की चाहत में अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है। हालांकि बावजूद इसके बड़ी संख्या में युवा इस ट्रेंड में खुद को शामिल करते जा रहे हैं।

Image

बोन स्मैशिंग ट्रेंड क्या है (AI Image)

Bone Smashing Trend: सोशल मीडिया इन दिनों युवाओं को न सिर्फ ट्रेंडिंग चीजें सिखा रहा है, बल्कि खतरनाक चुनौतियाँ भी दे रहा है। एक ऐसा ही खौफनाक ट्रेंड है बोन स्माशिंग (Bone Smashing)। इस ट्रेंड में युवा अपने चेहरे की हड्डियों, खासकर जबड़े (जॉ-लाइन) को अधिक आकर्षक और शार्प बनाने के लिए खुद पर हथौड़े से चोट कर रहे हैं। यह ट्रेंड युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा चुका है।

बोन स्मैशिंग क्या है? (What is Bone Smashing)

बोन स्मैशिंग एक खतरनाक तरीका है जिसमें लोग हल्के हथौड़े या किसी भारी चीज से अपने चेहरे की हड्डियों पर बार-बार हल्के-हल्के वार करते हैं। उनका मानना है कि इससे हड्डियां टूटकर नई शक्ल में जुड़ती हैं और जबड़ा अधिक वी-शेप या शार्प हो जाता है। यह ट्रेंड खास तौर पर युवा लड़कों में लोकप्रिय है, जो चेहरे को अधिक मर्दाना और आकर्षक दिखाना चाहते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस ट्रेंड का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यानी यह तरीका न सिर्फ बेकार है, बल्कि आपकी सेहत के लिए सीधा खतरा बन सकता है।

बोन स्मैशिंग ट्रेंड के खतरे (AI Image)

बोन स्मैशिंग ट्रेंड के खतरे (AI Image)

क्यों खतरनाक है बोन स्मैशिंग

चिकित्सकों और प्लास्टिक सर्जनों ने इस ट्रेंड को बेहद खतरनाक बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, इससे चेहरे की हड्डियां टूट सकती हैं, नसें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, चेहरा बिगड़ सकता है और कई बार स्थायी रूप से नुकसान पहुंच सकता है। कुछ मामलों में तो आंखों की रोशनी तक जा सकती है। अगर आप भी नीचे दिये गए खतरों से बचना चाहते हैं तो इस ट्रेंड से दूर ही रहें:

  • चेहरे की हड्डियों का फ्रैक्चर
  • नसों को नुकसान
  • संक्रमण का खतरा
  • चेहरे का बिगड़ना
  • दर्द और चेहरे पर सूजन

क्यों वायरल रहा है बोन स्मैशिंग ट्रेंड?

आज की लाइफस्टाइल में परफेक्ट लुक की होड़ युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है। कई इंफ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स इसे 'नेचुरल जॉलाइन एक्सरसाइज' बता रहे हैं, जबकि वास्तविकता में यह बेहद जोखिम भरा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि चेहरे की हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाली कोई भी DIY विधि न अपनाएं। अगर जबड़े की शेप में सुधार चाहिए, तो योग्य प्लास्टिक सर्जन या ऑर्थोडॉन्टिस्ट से सलाह लें। इसके अलावा स्वस्थ आहार, व्यायाम और सही मुद्रा से प्राकृतिक रूप से चेहरा बेहतर बनाया जा सकता है।

कुल मिलाकर बोन स्मैशिंग ट्रेंड सोशल मीडिया की एक और खतरनाक सनक है। परफेक्ट लुक की चाहत में अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है। हालांकि बावजूद इसके बड़ी संख्या में युवा इस ट्रेंड में खुद को शामिल करते जा रहे हैं। ऐसे लोग भूल रहे हैं कि असली सुंदरता सुरक्षित और स्वस्थ रहने में है, न कि खतरनाक ट्रेंड का हिस्सा बनने में।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article