लाइफस्टाइल

मेकअप की परत हटाते ही ऐसी दिखती हैं Bollywood की टॉप हसीनाएं, कुछ को तो एक नजर में पहचान नहीं पाएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मेकअप वाले लुक्स तो चर्चा में रहते ही हैं। लेकिन इन्हीं हसीनाओं के नो मेकअप लुक्स भी काफी वायरल रहते हैं। देखें आपकी पसंदीदा हिरोइनें बिना मेकअप कैसी दिखती हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस नो मेकअप लुक फोटो।

Image

Bollywood Actresses Without Makeup

ग्लैमरस रेड कार्पेट, चमकदार लाइट्स और परफेक्ट मेकअप में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा अपने स्टाइल और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। कैमरा के हर एंगल में परफेक्ट दिखने के लिए एक्ट्रेसेस को मेकअप की कई लेयर्स करनी पड़ती है। लेकिन मेकअप के बिना आपकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस काफी अलग लगती हैं। इन हसीनाओं का असली रूप बेशक ही तब सामने आता है, जब ये हसीनाएं बिना मेकअप के नजर आती हैं। नो मेकअप लुक में उनकी नेचुरल स्किन और असली खूबसूरती साफ झलकती है, जो फैंस को उनके और भी ज्यादा करीब महसूस कराती है।

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होने वाली इन तस्वीरों में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है.. बिना फिल्टर, बिना ग्लैमर वाला। ये लुक्स यह भी बताते हैं कि असली कॉन्फिडेंस मेकअप में नहीं, बल्कि खुद को जैसे हैं वैसे स्वीकार करने में है। हालांकि कई बार नो मेकअप लुक के लिए बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को ट्रोलिंग भी सहनी पड़ती है। आइए देखें आपकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस बिना मेकअप कैसी दिखती हैं, नो मेकअप लुक में हिरोइन।

बिना मेकअप के हिरोइन

Bollywood Actresses Without Makeup

Bollywood Actresses Without Makeup

अक्सर ही बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं की नो मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। मेकअप बेशक ही चेहरे के हर दाग-धब्बे तो बेजान स्किन को छिपा देता है। ऐसा ही कुछ इन एक्ट्रेसेस की पुरानी फोटोज को देखकर नेटिजन्स का मानना है। आलिया भट्ट का स्किन टोन नेचुरली लाइट है, इसलिए वे बहुत ज्यादा मेकअप नहीं करती हैं। लेकिन कई फोटोज में उनका नो मेकअप लुक वायरल रहा है। वहीं दीपिका और जान्हवी की ये वाली मेकअप के बिना वाली फोटोज तो बहुत ही ज्यादा चर्चा में रही है। दीपिका की इस बहुत पुरानी फोटो में आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। बिना मेकअप जान्हवी के भी डार्क सर्कल्स साफ दिख रहे हैं।

Rekha Without Makeup

Rekha Without Makeup

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जी की स्किन नेचुरली काफी शाइनी है। 71 की उम्र में भी मेकअप के साथ और मेकअप के बिना रेखा जी का लुक देखने लायक होता है। हालांकि मेकअप के बिना उनके रिंकल्स तो डार्क सर्कल्स काफी विजिबल हैं, और कुछ नेटिजन्स के मुताबिक वे नो मेकअप लुक में काफी अलग लगती है।

Bollywood Actresses Without Makeup

Bollywood Actresses Without Makeup

पुराने नो मेकअप लुक वाली फोटोज में काजोल से लेकर रानी मुखर्जी तो प्रियंका चोपड़ा का लुक भी एकदम ही अलग सा लग रहा है। सभी एक्ट्रेसेस की स्किन एकदम परफेक्ट नहीं है, लेकिन फिर भी वे अपनी सच्चाई स्वीकार कर स्किन फ्लॉन्ट करती हैं। आपको भी यही सीखना चाहिए।

वेब स्टोरी

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article