पूरे दिन काम करने की शक्ति देंगे ये 3 योगासन, दिमाग शांत और मन होगा एकाग्र

Yoga Asanas For Fitness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हर छोटी-छोटी बातों पर बड़ा तनाव हो जाता है। ऐसे में घर से लेकर वर्कप्लेस तक आपका मन शांत नहीं हो पाता है और हर काम आपको बोझ सा लग सकता है। लेकिन इस नए साल में आप अपनी डेली रूटीन में मामूली बदलाव करके अपने मन को शांत और एकाग्रचित्त कर सकते हैं। योगासन इसमें आपकी काफी मदद कर सकती है।

Yoga Asanas For Fitness: खान-पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है। दिनभर की भागदौड़ व कामकाज के बाद शरीर ऊर्जाहीन और थका हुआ होने लगता है। ऊर्जा की कमी से काम की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी कमी आती है। आजकल युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिलती है कि वह जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन विशेषज्ञ दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए शारीरिक व्यायाम व योग पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। युवा अपने दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। ये योगासन आपको कई बीमारियों से दूर रखकर संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

yoga asanas

1) चेयर पोज

इस आसन को उत्कटासन योग भी कहते हैं। इस आसन को करने से पैरों की मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। शरीर में रक्त को पंप करने में चेयक पोज काफी लाभदायक होता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने के लिए उत्कटासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए।

2) कोबरा पोज

इस योग को भुजंगासन भी कहा जाता है। भुजंगासन का अभ्यास शरीर के सभी मुख्य चक्रों को उत्तेजित करने में सहायक होता है। शरीर को ताकतवर और ऊर्जावान बनाने के लिए भुजंगासन फायदेमंद माना जाता है। इससे कमर, पीठ के दर्द से राहत मिलती है और रक्त संचार ठीक होता है।

3) व्हील पोज

व्हील पोज को चक्रासन कहा जाता है। इस आसन को करने से शरीर ऊर्जावान बनता है। यह हृदय चक्रों के आसपास किसी भी रुकावट को दूर करके रीढ़ की गतिशीलता और लचीलेपन को बढ़ाता है। चक्रासन से पेट की मांसपेशियां स्वस्थ और बेहतर ढंग से काम करने के योग्य बनती हैं।

End of Feed