Best Places to Visit in Madhya Pradesh in New Year 2023: भारत की शान और दिल की धड़कन कहे जाने वाला मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। यह भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां सुंदर महल हैं, ताल और झीलें हैं, जंगल सफारी है। मध्य प्रदेश एतिहासिक विरासत वाला राज्य है। इतना ही नहीं यहां कई प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल हैं। अगर आप नववर्ष 2023 के सेलिब्रेशन के लिए कोई जगह तलाश रहे हैं तो मध्य प्रदेश एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां कई तरह से आप नये साल की शुरूआत कर सकते हैं।
महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर
देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में 12 में से दो ज्योतिर्लिंग- उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर हैं। कई लोग नए साल के पहले दिन ईश्वर के चरणों में हाजिरी लगाते हैं। ऐसे में आप भी नए साल के पहले दिन की शुरुआत महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन से कर सकते हैं।
— ANI (@ANI) Dec 29, 2022
ग्वालियर (New Year in Gwalior)
ग्वालियर शहर के गोपांचल नामक छोटी पहाड़ी पर स्थित यह किला मध्य प्रदेश की शान कहा जाता है। इस किले का निर्माण 8 वीं शताब्दी में हुआ था। 3 वर्ग किलोमीटर मीटर में फैले इस किले में कई स्मारक और महल जैसे गूजरी महल, मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल, बुद्ध मंदिर, जैन मंदिर और शाहजहां महल मौजूद हैं। ग्वालियर में भी नववर्ष की खूब धूम रहती है।
पचमढ़ी
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां का सिल्वर फॉल तो देखने लायक है, जहां करीब 350 फुट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है और यह पानी देखने में बिल्कुल दूध के समान लगता है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। चारों तरफ हरे-भरे जंगल, पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने, यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
भोपाल (New Year in Bhopal)
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ -साथ झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। नए साल पर यहां खूब धूम रहती है। वन विहार नेशनल पार्क, लेक व्यू और हनुमान टेकरी, भोजपुर जैसी जगह है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
GRACEFUL खजुराहो--मप्र का सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल #Khajuraho अद्भुत स्थापत्य कला से परिपूर्ण मंदिरों और मूर्तियों… t.co/nhcmrShAAu
— ANI (@ANI) Dec 24, 2022
खजुराहो
अगर आपको इतिहास से प्रेम है और ऐसे ही किसी जगह पर आप जाने की सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश का खजुराहो आपके लिए सही जगह होगी। यहां का मंदिर प्राचीन और अद्भुत कला शैली के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां मध्ययुगीन काल में भारतीय वास्तुकला और संस्कृति से जुड़ी मिसाल देखने को मिलती है।
