Summer Jokes in Hindi: साल के चौथे महीने अप्रैल (April) ने अपनी दस्तक दे दी है। अप्रैल से गर्मियों के सीजन (Summer Season) की भी शुरुआत हो जाती है। इस सीजन लोग गर्मी से जूझते नजर आते हैं। लोग गर्म हवा से लेकर चिलचिलाती गर्मी से परेशान होते हैं। अगर आप भी उस समय अपने चेहरे पर हंसकर गर्मी का सामना करना चाहते हैं, तो आज हम आपके साथ कुछ ऐसे मजेदार गर्मी से संबंधित चुटकुले शेयर (Summer Jokes in Hindi) करने जा रहे हैं, जिनको पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी और आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को ये मजेदार चुटकुले (Best Jokes in Hindi) शेयर करने को मजबूर हो जाएंगे।
गर्मी को लेकर मजेदार चुटकुले (Jokes Related to Summer in Hindi)
1. गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में पानी ज्यादा पीना...
खाना कम खाना और हां बाहर निकलो तो सिर ढंककर ही निकलना,
क्योंकि वो क्या है न भूसे में आग थोड़ी जल्दी लगती है...
2. चिंटू : भाई क्या कर रहा है?
पिंटू : कुछ नहीं भाई, बस गर्मी को लेटर लिख रहा हूं
चिंटू : क्या लिख रहा है..
पिंटू : डियर गर्मी... हिम्मत है तो दिसंबर-जनवरी में आकर दिखा ना...

Best Jokes in Hindi
3. गर्मी के मौसम ने तो हद ही कर दी है भाई..
मच्छर भी कान में आकर पूछ रहे हैं कि,
यार सुन ना भाई तेरा खून ठंडा है न???
4. काश सूरज की भी कोई बीवी होती,
तो भाई अपने सूरज दादा भी शायद थोड़ा कंट्रोल में रहते...

Best Jokes
5. हर कोई चांद से मोहब्बत करेगा,
तो सूरज तो जलेगा ही ना.. अब क्या झेलो 40 डिग्री।
6. सर्दियों में हम कुछ देर, धूप सेंकने के लिए सूरज को कितना ढूंढते हैं...
और अब देखों साला गर्मियों में सूरज हमे ढूंढ-ढूंढ कर सेक रहा है।

Jokes in Hindi
7. इस जानलेवा गर्मी में कितना भी गन्ने का रस, नींबू पानी या नारियल पानी पीलो भाई...
कलेजे को ठंडक तो पत्नी के मायके जाने पर मिलती है...
8. चिंटू- यार कितनी गर्मी है आज
पिंटू-हां भाई इस गर्मी के कारण एक दोहा याद आया है।
चिंटू- सुनाओ फिर
पिंटू- पंखा देखत रात गई, आई न फिर भी लाईट..
गाते रहे मच्छर कान में पार्टी ऑल नाईट

Summer Jokes
9. राज - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
मोटू - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं...
राज- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
मोटू - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं...
10. कुछ तो पढ़ी-लिखी होगी ये गर्मी...
वरना इतनी सारी डिग्रियां लेकर कौन ही घूमता है।
