Holi Jokes in Hindi: रंगों का त्योहार होली (Holi) आज मनाया जा रहा है। होली (Holi 2024) के मौके पर लोग एक दूसरे को होली को मैसेजेस, शायरी, चुटकुले (Holi Jokes in Hindi), फोटो आदि शेयर कर रहे हैं। लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, प्रियजनों आदि को होली के मजेदार जोक्स (Holi Funny Jokes in Hindi) भी भेजते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ होली से संबंधित जोक्स (Holi Jokes) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप पढ़ने के बाद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भेजने पर मजबूर हो जाएंगे।
Holi Jokes in Hindi: होली के मजेदार जोक्स।
होली के मजेदार जोक्स (Holi Funny Jokes)
1. दारू की खुशबू, बियर की मिठास
गांजे की रोटी, चरस का साग
भांग के पकोड़े, अफीम का प्यार
मुबारक हो आपको नशेड़ियों का त्योहार!
Happy Holi
2. कृपया अपनी Girlfriend को Safe रखें,
हादसा हो जायेगा अगर
पता चला कि
वो किसी और की हो ली।
Happy Holi
3. लड़का – हर सन्डे के दिन आपके चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की – अरे मैं हर सन्डे होली खेलती हूँ
लड़का – क्यों ?
लड़की – अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holiday
Happy Holi
4. सरकारी नौकरी वाले को 'हैप्पी होली'
प्राइवेट नौकर वाल को 'शुभ होली'
और House Wife वालों को 'कैसी होली, काहे की होली'...
बस बनाते रहो पूरन पोली।
Happy Holi
5. एक सरदार हर Sunday को होली खेलता था,
एक जन ने उससे पूछा, सरदार जी आप हर Sunday होली क्यों खेलते हो?
सरदार ने कहा, मैंने पढ़ा हैं Sunday is Holiday
Happy Holi
6. पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखे..
वरना
बगैर रंग डाले
पत्नी आपका गाल लाल सकती है…
जनहित में जारी…
Happy Holi
7. धरती से निकला आलू
लो हो गया फाल्गुन चालू
चूहा निकला बिल से
हैप्पी होली दिल से
Happy Holi
8. जो पूरी सर्दी नहीं नहाए
हो रही है उनको नहलाने की तैयारी
अगर बाहर तुम नहीं आए, तो
घर में आकर मारेंगे पिचकारी
Happy Holi
9. जीजा जी की साली को सलाह- जो लोग बुरा न मानो होली है
ये कहकर आप रंग डाल जाते हैं
दिवाली आने पर आप भी
बुरा न मानो, दिवाली है
कहकर उनपर बम डाल देना।
Happy Holi
10. अगर आप में से किसी के पास शोले फिल्म के गब्बर सिंह का नंबर हो,
तो कृपया उसे बता देना कि होली इस बार 25 मार्च को है...
नहीं तो साला बार-बार पूछता रहता है कब है होली...?
Happy Holi
