Best Heritage Sites of Rajasthan: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हैं राजस्थान की ये जगहें, एक बार तो जरूर जाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 30, 2023, 01:28 PM IST

UNESCO World Heritage Places in Rajasthan: भारत की सैर करने वाला हर तीसरा विदेशी सैलानी राजस्थान देखने जरूर आता है। यहां के कई पर्यटन स्थल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल हैं।

Best Heritage Sites of Rajasthan: राजस्थान पर्यटन के लिहाज से भारत का बेहद खास राज्य है जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। भारत की सैर करने वाला हर तीसरा विदेशी सैलानी राजस्थान देखने जरूर आता है क्योंकि यह पर्यटकों के लिए "गोल्डन ट्रायंगल" का हिस्सा है। राजस्थान में हर जिले में कई दर्शनीय स्थल देखने को मिलते है। वीरभूमि राजस्थान का कण कण यहां की गौरवगाथा की गवाही देता है यहां विशेष रूप से दुर्ग हैं जिनकी भव्‍यता अद्भुत है। यहां के कई पर्यटन स्थल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल हैं। आज राजस्थान के इन्हीं धरोहरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Best Heritage Sites of Rajasthan: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हैं राजस्थान की ये जगहें, एक बार तो जरूर जाएं

Chittaurgarh fort

चित्तौड़गढ़ दुर्ग

चित्तौड़ मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़गढ़ में स्थित चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत का सबसे विशाल दुर्ग है। यह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है जो भीलवाड़ा से कुछ किमी दक्षिण में है। यह एक विश्व विरासत स्थल है। चित्तौड़ के दुर्ग को 21 जून, 2013 में युनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया। यह इतिहास की सबसे खूनी लड़ाईयों का गवाह है। इतिहासकारों के अनुसार इस किले का निर्माण मौर्यवंशीय राजा चित्रांगद मौर्या ने सातवीं शताब्दी में करवाया था और इसे अपने नाम पर चित्रकूट के रूप में बसाया।

End of Feed