लाइफस्टाइल

Eye Care Tips: आंख से कीचड़ आना है इन बीमारियों का है संकेत, गर्मियों में ऐसे रखें आंखों का ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 11:31 AM IST

Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर का एक बेहद अहम और सेंसिटिव हिस्सा है। इसलिए गर्मी में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप में इनका ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। कुछ सावधानियां अपनाकर आप अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं। गर्मियों में आंखों के किनारों पर चिपचिपा पदार्थ जमा हो जाता है जिसे आम भाषा में कीचड़, स्लीप क्रस्ट, सैंड आदि भी कहा जाता है।

Image

Eye Care Tips: आंख से कीचड़ आना है इन बीमारियों का है संकेत, गर्मियों में ऐसे रखें आंखों का ख्याल

Eye Care Tips: गर्मी के मौसम में सामान्यतः देखा जाता है कि सुबह उठने पर हमारी आंखों से एक पीला चिपचिपा पदार्थ निकलता है। जो रात भर सोने के बाद हमारी आंख द्वारा की गई सफाई से रूप में बाहर दिखाई देता है। यदि ये ज्यादा मात्रा में निकल रहा है तो ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे गर्मी के मौसम में आप अपनी आंखों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

गर्मी से बढ़ता है आंखों की इन बीमारियों का खतरा Eye Care in Summer

आंखों की एलर्जी

गर्मी में तापमान की अधिकता, वायु प्रदूषण और धूल के कणों से भी आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। एलर्जी होने पर आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली और जलन होना प्रमुख समस्या है। गर्मी के मौसम में आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे आंखों में सूजन तक आ जाती है।

कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना

गर्मी के मौसम में आँख आना या कंजंक्टिवाइटिस एक आम समस्या है जिसकी वजह से आपकी आंखों में कीचड़ निकलता है और आंखों में जलन रहती है। कमजोर इम्यूनिटी कंजंक्टिवाइटिस का प्रमुख कारण हो सकता है। ये एक तरह का इन्फेकशन है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।

ड्राई आई

गर्मी के मौसम में पानी कम पीने के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर भी देखने को मिलता है। अधिक गर्मी में हमारी आंखें सूखने लगती हैं और उनमें जलन महसूस होती है।

गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स

अवॉइड करें आई मेकअप

गर्मी के मौसम में आंखों पर मेकअप करने से बचना चाहिए, क्योंकि पसीना आने से मेकअप हमारी आंखों के अंदर जाकर आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

ठंडे पानी से आंखों को धोएं

गर्मी के मौसम में आंख में धूल मिट्टी के कम ज्यादा मात्रा में जा सकते हैं इसलिए हर 3-4 घंटे के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें।

सनग्लासेज का करें प्रयोग

आंखों को धूप से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले चश्मा जरूर पहनें यदि आप आंखों में लेंस का प्रयोग करते हैं तब भी गर्मी के मौसम में धूप के चश्मे का ही प्रयोग करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article