Haryana special besan roti recipe in hindi, हरियाणा की बेसन रोटी रेसिपी: घर पर हैं और लंच में कुछ देसी इंडियन बनाने का मन है, लेकिन दाल सब्जी संग खाने के लिए गेहूं की रोटी नहीं बनानी, तो ऐसे में हरियाणा की स्पेशल बेसन रोटी बनाना एकदम बेस्ट हो सकता है। जो स्वाद में भी बढ़िया है, और सेहत के लिए भी चमत्कारी साबित हो सकती है। स्वादिष्ट बेसन की रोटी को आप लहसुन की चटनी, साग, दाल संग लगा लगाकर खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं। लंच के लिए ये वाली रेसिपी एकदम जबरदस्त है, इसलिए झटपट नोट करें और आज ही बना डाले बढ़िया बेसन की रोटी -
ये भी पढ़ें: हिंदी में वेज बिरयानी की शानदार रेसिपी
Besan ki roti ki recipe
सामग्री
एक कप बेसन
आधा कप गेहूं का आटा
एक चुटकी हींग
आधा कप बारीक कटे प्याज
एक कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनिया
पानी
नमक
बेसन रोटी की विधि
- बेसन की रोटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपना रोटी का आटा गूंथ लेना होगा। इसे गेहूं के आटे से थोड़ा अलग ढंग से गूंथना होगा।
- बेसन की रोटी के लिए आप एक बड़ा सा कटोरा लेना है और उसमें पहले बेसन का आटा और फिर गेहूं का आटा डालना होगा। अब आटे के साथ नमक, जीरा, हरी मिर्च, धनिया, प्याज, हींग भी मिला दें। फिर हल्का सा पानी डालते हुए आपको मुलायम आटा गूंथ लेना है।
- मुलायम आटा गूंथ लें फिर आपको कुछ देर के लिए उसे सेट होने के लिए फ्रिज में या किचन में ही कहीं सेट होने के लिए रख देना होगा।
- अब आटे की लोई बना लें और गोल गोल बेल लें।
- तवे पर अच्छे से घी तेल लगाकर अपनी गोल गोल फूली हुई रोटियां सेक लें और गरमा गरम देसी घी या मक्खन लगाकर खूब एन्जॉय करें।
