Besan Face Pack for skin: दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए बेसन और शहद फेस पैक, इस तरह करें Besan Face Packs का इस्तेमाल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 27, 2023, 03:04 PM IST

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। बेसन फेस पैक के इस्तेमाल से आप स्किन को बेदाग और निखरी बना सकते हैं।

Besan Face Pack for skin: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन बेदाग रहे और हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कई लड़कियां ऐसी भी हैं जो स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। भारतीय किचन में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिसका इस्तेमाल कर आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। इन्हीं में एक है बेसन। बेसन अमुमन हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि त्वचा की देखरेख में भी बेसन अनेक तरीकों से काम आता है। बेसन का इस्तेमाल कर चेहरे की टैनिंग (Tanning), एक्सेस ऑयल, डेड स्किन सेल्स, झाइयों को दूर करने में मदद मिलती है। घर पर आप बेसन फैस पैक तैयार कर स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेसन ड्राई से लेकर ऑयली और सेंसिटिव स्किन तक पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर उसे चमकदार बनाना चाहते हैं तो बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करें। यहां जानिए बेसन फेस पैक बनाने का तरीका।

Untitled design (1)

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए बेसन और शहद फेस पैक (Source:istock)

बेसन के फेस पैक्स - Besan Face Packs

बेसन और शहद

चेहरे को बेदाग बनाने के लिए बेसन और शहद का फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन पाउडर में एक चम्मच शहद (Honey) मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़े। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर निखार दिखेगा।

बेसन और हल्दी

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए बेसन पाउडर में हल्दी मिलाएं और फिर इसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या दूर होगी।

बेसन और दही
स्किन टैन और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए बेसन और दही को मिक्सकर एक फेस पैक तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच बेसन लेकर मिक्स कर लें। इसमें गुलाबजल या फिर पानी डालकर पेस्ट बना लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से एक्सेस ऑयल कम होगा।

End of Feed