गर्मियों की चिलचिलाती धूप में लोग ठंडक पाने के लिए तरह-तरह के महंगे ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस का सहारा लेते हैं, लेकिन असली राहत अक्सर देसी नुस्खों में छिपी होती है। ऐसा ही एक सुपरफूड है Sattu, जिसे खासतौर पर बिहारऔर उत्तर प्रदेश के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। भुने चने से बना यह पाउडर (Sattu Kaise Banta hai) न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि पोषण का भी बेहतरीन स्रोत है। सत्तू का शरबत गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। खास बात यह है कि यह जेब पर भी भारी नहीं पड़ता। सस्ता, हेल्दी और असरदार.. सत्तू आज भी देसी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना हुआ है।
सत्तू: देसी सुपरफूड की पहचान
सत्तू, भुने हुए चने (और कभी-कभी जौ) से बना एक पारंपरिक आटा है, जिसे खासतौर पर Bihar में खूब खाया जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। गांवों से लेकर शहरों तक, सत्तू हर घर की रसोई में अपनी खास जगह रखता है।
गर्मी में ठंडक देने का देसी जुगाड़
तेज गर्मी में सत्तू का शरबत शरीर को तुरंत ठंडक देता है। इसमें नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर बनाया गया ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाने में मदद करता है। यही कारण है कि सत्तू को 'नेचुरल कूलर' भी कहा जाता है।
सत्तू के फायदे
सत्तू एक बेहद पौष्टिक और देसी सुपरफूड है, जो खासतौर पर गर्मियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं। सत्तू का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। इसके अलावा, सत्तू वजन कम करने में भी सहायक होता है क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
जेब पर भी हल्का
आज जहां हेल्दी फूड्स महंगे होते जा रहे हैं, वहीं सत्तू एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला विकल्प है। आप 1 किलो सत्तू करीब करीब 350 रुपये में ला सकते हैं। न केवल ये आप खुद भी घर पर चने का सत्तू बना सकते हैं, जो कि ज्यादा हेल्दी और सस्ता ऑप्शन हो सकता है।
सत्तू को कैसे करें डाइट में शामिल
सत्तू को सिर्फ शरबत के रूप में ही नहीं, बल्कि पराठा, लड्डू या नमकीन ड्रिंक के रूप में भी खाया जाता है। खासकर सत्तू का पराठा और चोखा के साथ इसका कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आता है।
