​चुभती गर्मी में भी लगेंगी ठंडी हवा का झोंका, बस पहन लें मैथिली ठाकुर सी साड़ियां, देखें Summer Saree​

मैथिली ठाकुर की साड़ियों का कलेक्शन बहुत ही शानदार है। खासतौर से गर्मियों में पहनने के लिए तो मैथिली की साड़ियां बेस्ट हो सकती हैं। देखें समर स्पेशल साड़ी ब्लाउज डिजाइन।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 16 2026, 11:14 IST
मैथिली ठाकुर की साड़ियांImage Credit : Instagram01 / 07

मैथिली ठाकुर की साड़ियां

मैथिली ठाकुर अक्सर ही बहुत सुंदर सी साड़ियां पहनती हैं। मैथिली की ट्रेडिशनल साड़ियों का कलेक्शन गर्मियों के हिसाब से तो एकदम ही परफेक्ट है। अगर आप भी गर्मियों में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इस तरह की कॉटन, टिशू सिल्क की साड़ियां बहुत प्यारी लगेंगी।

सिल्क साड़ीImage Credit : Instagram02 / 07

सिल्क साड़ी

बैंगनी और नारंगी रंग की ये वाली बहुत ही सिंपल सी सिल्क की साड़ी का लुक भी बेहद हसीन है। आप भी इसे फॉर्मल लुक के लिए एकदम सिंपल गोल गले वाले ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

जॉर्जेट साड़ीImage Credit : Instagram03 / 07

जॉर्जेट साड़ी

पाउडर ब्लश पिंक कलर की ये वाली जॉर्जेट साड़ी तो गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस है। कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ आप इस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ीImage Credit : Instagram04 / 07

ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ियां भी गर्मियों में पहनने के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन होती हैं। हैवी वर्क ब्लाउज के साथ आप ऐसी वाली साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।

कॉटन साड़ीImage Credit : Instagram05 / 07

कॉटन साड़ी

गर्मियों में कॉटन की साड़ियां पहनना बेहतरीन होता है। मैथिली की ये वाली कॉटन की साड़ी बहुत प्यारा लुक देगी।

लाल सफेद साड़ीImage Credit : Instagram06 / 07

लाल सफेद साड़ी

लाइट फैब्रिक वाली ये लाल सफेद रंग की ट्रेडिशनल साड़ी भी बहुत सुंदर है। और गर्मी में ट्राई करने के लिए बेस्ट हो सकती है।

टिशू सिल्क साड़ीImage Credit : Instagram07 / 07

टिशू सिल्क साड़ी

​वेलवेट ब्लाउज के साथ टिशू सिल्क की साड़ी का लुक बेहद अच्छा लगता है। गर्ल्स इसे गर्मियों में जरूर ही पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। डेली वियर में भी ऐसी साड़ी अच्छी लगती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!