गर्मियों में रोज बस 2 चम्मच लें एक्सपर्ट की बताई ये देसी चीज - वजन होगा कम, पेट अंदर और स्किन करेगी ग्लो

गर्मी में गोंद कतीरा के फायदे (Garmi Mein Gond Katira Ke Fayde): गर्मियों में एक खास चिपचिपी चीज नेचुरल कूलिंग सुपरफूड माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह बताती हैं रोज सुबह 2 चम्मच सेवन से गजब फायदे मिलते है।

गर्मी में गोंद कतीरा के फायदे (Garmi Mein Gond Katira Ke Fayde): गर्मियों में वजन बढ़ना, बार-बार भूख लगना और स्किन का डल दिखना आम समस्या बन जाती है। ऐसे में लोग डाइटिंग या महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स की तरफ भागते हैं, लेकिन कई बार आसान समाधान हमारे किचन में ही मिल जाता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक गोंद कतीरा एक ऐसा देसी सुपरफूड है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ वजन कंट्रोल और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और रोजाना सिर्फ 2 चम्मच लेना ही काफी माना जाता है।

Gond Katira Benefits

गर्मियों का सुपरफूड है ये चिपचिपी चीज

गोंद कतीरा क्या है और गर्मियों में क्यों फायदेमंद

गोंद कतीरा पेड़ से मिलने वाला एक नेचुरल गम है, जो पानी में भिगोने के बाद जेली जैसा बन जाता है। Dr. Shikha Singh बताती हैं कि इसमें अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी सपोर्ट करता है। गर्मियों में इसे पारंपरिक तौर पर बॉडी को कूल रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

End of Feed