हेयर फॉल से लेकर बेजान बालों तक की समस्या दूर करने में कारगर है ये सफेद ड्रिंक, बस इस तरह करें इस्तेमाल, हेयर हो जाएंगे सिल्की सिल्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 24, 2023, 01:15 PM IST

Buttermilk for Hair: बदलते मौसम में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। हेयर केयर की जहां बात आती है वहां घरेलू नुस्खे से लेकर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी जिक्र होता है। कई लोग बालों की देखरेख के लिए दूध का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है एक ऐसी भी ड्रिंक है जो दूध से भी ज्यादा बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

Buttermilk for Hair: बदलते मौसम में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। हेयर केयर की जहां बात आती है वहां घरेलू नुस्खे से लेकर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी जिक्र होता है। कई लोग बालों की देखरेख के लिए दूध का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है एक ऐसी भी ड्रिंक है जो दूध से भी ज्यादा बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इस चीज का नाम है छाछ। छाछ बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। छाछ बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाता और स्कैल्प प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है। डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या से निजात दिलाने में छाछ बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में जानिए किस तरह छाछ बालों के लिए फायदेमंद है।

Buttermilk For Hair

बालों के लिए छाछ - Buttermilk For Hair

छाछ बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ समेत कई तरह की समस्याएं दूर होती है। इसको लगाने के लिए आप एक कटोरी में छाछ लें और फिर इसे उंगलियों से अपने बालों पर लगाएं।

End of Feed