Skin Care: अच्छी सेहत का रामबाण तो स्किन के लिए वरदान है ये 'फल', चम चम चमकेगा चेहरा

Jaiphal for Skin: चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध के साथ थोड़े से जायफल को घिस लें। इसके पेस्ट को प्रभावित जगह पर ही लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। धोने के बाद चेहरे पर एलोवेरा लगाएं, इससे जलन कम होगी। दांतों की समस्या में भी जायफल आराम देता है।

आयुर्वेद में भारतीय रसोई में मौजूद मसालों को औषधि बताया है। घर की रसोई में मौजूद मसाले संक्रमण और कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। ऐसा ही एक खुशबूदार और स्वाद में तीखा मसाला होता है जायफल। जायफल पेट से लेकर त्वचा रोगों से निजात पाने में सहायक है, लेकिन इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना है, ये बहुत मायने रखता है।

Chhapra Famous Foods (2)

Skin Care: अच्छी सेहत का रामबाण तो स्किन के लिए वरदान है ये 'फल', चांद सा चमकेगा चेहरा (Photo: iStock)

आयुर्वेद में जायफल को आयुर्वेदिक रत्न की उपाधि दी गई है। इसे शरीर, मन और आत्मा तीनों के लिए अमृत माना गया है। इसकी तासीर गर्म होती है और ये वात शामक औषधि होती है, तो शरीर में वात और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करती है। जायफल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में किसी तरह की भी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद न्यूरो सुरक्षात्मक गुण मस्तिष्क को संतुलित करने और तनाव को कम करने में मददगार हैं। जायफल में पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले गुण भी होते हैं और साथ ही ये शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक है।

End of Feed