लाइफस्टाइल

Eggless Omelette Recipe: शाकाहारी आमलेट कैसे बनता है? यहां से नोट करें ठेला स्टाइल वेज ऑमलेट की जबरदस्त रेसिपी

Eggless Omelette Recipe (बिना अंडे का आमलेट कैसे बनाएं): क्या आपने बिना अंडे का आमलेट खाया है? जी हां, शाकाहारी लोगों के लिए बिना अंडे का आमलेट बन जाता है। यहां से आप एगलेस ऑमलेट की पूरी रेसिपी नोट कर सकते हैं। यहां सामान की लिस्ट के साथ वेज आमलेट बनाने का तरीका भी मौजूद है।

Image

बिना अंडे का आमलेट कैसे बनाएं? (pic credit: canva)

Eggless Omelette Recipe (बिना अंडे का आमलेट कैसे बनाएं): सुबह-सुबह हर किसी को हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश रहती है। जो नॉनवेज खाते हैं, वो तो आमलेट खा लेते हैं। लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं उनकी दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको शाकाहारी आमलेट बनाने का तरीका बता रहे हैं। शाकाहारी आमलेट यानी बिना अंडे का आमलेट बनाने की पूरी सामग्री के साथ इसे बनाने की पूरी विधि आप यहां से जान सकते हैं।

वेज ऑमलेट बनाने की सामग्री-

  • बेसन - 1 कप
  • सूजी - 2–3 बड़े चम्मच
  • प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • टमाटर - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च - 1 (कटी)
  • शिमला मिर्च - 2 से 3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी - ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च - ½ छोटा चम्मच
  • नमक
  • पानी
  • तेल

वेज ऑमलेट बनाने की विधि-

बिना अंडे का आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सूजी डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक मिलाएं। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक स्मूद और थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें। तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालकर फैला दें। एक कड़छी घोल डालें और हल्के हाथ से फैलाएं। मध्यम आंच पर एक तरफ सुनहरा होने तक पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें। हल्का क्रिस्पी होने पर तवे से उतार लें। फिर इसे हरी चटनी, टमाटर केचप या दही के साथ परोसें। आप चाहें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकते हैं। आपका वेज ऑमलेट तैयार है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article