Barish Ki Romantic Shayari: मानसून अपने साथ देशभर में सुहाना मौसम और झमाझम बरसात लेकर आया है। इस प्यारे मौसम में स्वाद और रोमांस दोनों का ही मजा आता है। गर्लफ्रेंड हो या बीवी, बरसात में अगर चाय पीते हुए उनके लिए एक-आध शायरी कह दें तो आप दोनों के प्यार में और निखार आएगा। आज हम आपके इश्क के इसी मासूम इजहार के लिए बरसात की सबसे खूबसूरत शायरियों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इन शायरियों को आप अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, हसबैंड या पत्नी संग बड़े आराम से शेयर कर सकते हैं। वैसे अगर किसी से दिल की बात कहनी हो तब भी ये काम आ सकती हैं।
Best Monsoon Shayari In Hindi, Baarish Ki Hindi Romantic Shayari 2024 -
1) कहीं फिसल न जाऊं,
तेरे ख्यालों में चलते चलते,
अपनी यादों को रोको,
मेरे शहर में बारिश हो रही है।
2) अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई,
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई।
3) न जाने क्यू अभी आपकी याद आ गई,
मौसम क्या बदला बरसात भी आ गई,
मैंने छूकर देखा बूंदों को तो,
हर बूंद में आपकी तस्वीर नजर आ गई।
Best Shayari On Rain In Hindi -
4) दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था,
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था,
आपको देखकर वो बरसा ऐसा,
इस कदर दिल मेरा कभी शरमाया न था।
5) बारिश के कोमल स्पर्श में,
यादें जागती हैं,
नाचती बूंदें,
एक प्रेम कहानी बनाती हैं।
6) दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था,
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था।
Romantic Sher For Gf In Hindi -
7) आज की शाम गुजारेंगे हम तेरी यादों की बारिश में,
तरबतर होने में बेफिक्र सड़क पर आया हूं।
8) बारिश से ज्यादा तासीर है तेरी यादों में,
हम अक्सर बंद कमरे मे भी भीग जाते हैं।
9) तुम्हारे शहर की मौसम बड़ा सुहाना लगे,
मैं एक शाम चुरा लूं अगर बुरा न लगे।
10) दफ्तर से मिल नहीं रही छुट्टी नहीं तो,
मैं बारिश की एक बूंद न बेकार जाने दूं।
